आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के अति संवेदनशील पामेड़ इलाके की है।
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम विनोद पोर्ते बताया जा रहा है। वह बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का निवासी है। जवान पामेड़ थाने में पदस्थ था।
ड्यूटी के बाद थाना परिसर के अंदर ही जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरक्षक विनोद पोर्ते की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
बताया जाता है कि मृतक जवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी बीच उसने यह खौफ़नाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शूरु कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को गृहग्राम भेजा जाएगा।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…