‘इक्कीस’ में घर लौटे बाइस कांग्रेसी, ‘तेरह’ में बन गए थे भाजपाई
पंकज दाउद @ बीजापुर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी की मौजूदगी में 22 भाजपाइयों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। ये नेता 2013 में कांग्रेस से भाजपा में चले गए थे।
विधायक विक्रम शाह मण्डावी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह, जनपद अध्यक्ष सहदेव नेगी, उपाध्यक्ष लवकुमार रायडु, पार्षद जागेन्द्र देवांगन, सांसद प्रतिनिधि सीताराम मांझी एवं अन्य कांग्रेसियों की मौजूदगी में भैरमगढ़ में विधायक निवास में 22 भाजपाइयों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।
Read More:
नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की, सीएएफ से नौकरी छोड़ चुका था काॅन्ट्रेक्टर https://t.co/O4inpXEHrR
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 25, 2021
कांग्रेस में वापसी करने वालों में पूर्व पार्षद गीता जाटव, रूक्मिणी जाटव, किरण यादव, लछनदेई पाण्डेे, गुजो यादव, विनोद भोई, शकुन्तला प्रजापति, गिरीश जाटव, रलिस जाटव, बिंदिया कोरसा, बबीता बंजारे, सुनीता शर्मा, सुशीला जाटव, मनीषा कोवा, ललिता भारती, शंकर यादव, शैलेन्द्र कोवा, रमेश यादव, शिवानंद कहर‚ महेन्द्र प्रजापति, राजकुमार शर्मा एवं जगदीश जाटव शामिल हैं।
पार्टी को मिलेगी मजबूती
कांग्रेसियों का कहना है कि इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 22 भाजपाइयों के कांग्रेस प्रवेश भाजपा को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि ये सभी भाजपाई पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के गृहग्राम के हैं। इसके पहले भी पिछले सप्ताह कई भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश किया था। पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…