कैम्प में गोली चलने से मचा हड़कंप, ITBP जवान की मौत
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बल के कैम्प में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है।
जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के मानपुर के बसेली स्थित कैम्प में शुक्रवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सन्न रह गए। कैम्प में मौजूद जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो आरक्षक पवन रोमी (32) जख्मी हालत में पड़ा हुआ था।
Read More: शिकारियों के लगाए बिजली के तार से लगा करंट, CRPF जवान की मौत
घटना में गंभीर रूप से घायल जवान को मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया, लेकिन इसी दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
जवान के रायफल से चली गोली
इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ITBP द्वारा भी अपनी ओर से मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि मृतक जवान की सर्विस रायफल से ही गोली चली, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, जवान ने खुदकुशी की है या फिर यह एक हादसा है, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
Read More: पटाखा दुकानों में प्रशासन की दबिश, एक दुकान किया गया सील
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…