नक्सली हमले में शहीद 22 जवानों के शव बरामद, 1 अभी भी लापता… वीरगति पाने वाले जांबाज़ों में बस्तर के 11 लाल शामिल… यहां देखें शहीदों की पूरी सूची
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत हुई है। वहीं एक जवान अभी भी लापता बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी 22 शहीद जवानों के नामों की सूची जारी की गई है।
बस्तर के बीहड़ों में अपना फर्ज निभाते हुए जान की कुर्बानी देने वाले 22 जांबाज जवानों में डीआरजी के 8, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 7, एसटीएफ के 6 और बस्तर बटालियन का एक जवान शामिल हैं। इस हमले में बीजापुर के 7 जवान समेत बस्तर संभाग के कुल 11 जवानों ने शहादत दी है।
22 के शव मिले, एक लापता
नक्सली हमले के बाद से लापता 23 जवानों में से अब तक 22 शहीद जवानों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वहीं CRPF कोबरा का एक जवान राकेश्वर सिंह मनहास अभी भी लापता बताया जा रहा है। लापता जवान की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन रविवार देर शाम तक जवान का सुराग नहीं लग सका है। मुठभेड़ में कुल 31 जवान घायल हुए हैं, जिनका बीजापुर व रायपुर में इलाज चल रहा है।
DRG के शहीद जवानों के नाम…
- दीपक भारद्वाज (सब इंस्पेक्टर), मालखरौदा जिला- जांजगीर
- रमेश कुमार जुर्री (हेड कांस्टेंबल), चारामा जिला- कांकेर
- नारायण सोढ़ी (हेड कांस्टेंबल), आवापल्ली जिला- बीजापुर
- रमेश कोरसा (आरक्षक), बरदेला जिला- बीजापुर
- सुभाष नायक (आरक्षक) बासागुड़ा, जिला- बीजापुर
- किशोर एंड्रिक (सहायक आरक्षक), चेरपाल जिला- बीजापुर
- सनकूराम सोढ़ी (सहायक आरक्षक), मिरतूर जिला- बीजापुर
- भोसाराम करटामी (सहायक आरक्षक), नेलसनार जिला- बीजापुर
STF के शहीद जवानों के नाम…
- श्रवण कश्यप (हेड कांस्टेंबल), बनियागांव जिला- बस्तर
- रामदास कोर्राम (आरक्षक), बनजुगानी जिला- कोंडागांव
- जगतराम कंवर (आरक्षक), डोंगरगांव जिला- राजनांदगांव
- सुखसिंह फरस (आरक्षक), मैनपुर जिला- गरियाबंद
- रामशंकर पैकरा (आरक्षक), लखनपुर जिला- सरगुजा
- शंकरनाथ (आरक्षक), भैरमगढ़ जिला- बीजापुर
कोबरा सीआरपीएफ के शहीद जवानों के नाम…
- दिलीप कुमार दास (इंस्पेक्टर), बारपेटा असम
- रामकुमार यादव (हेड कांस्टेंबल), फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
- शंभू राय (कांस्टेंबल), भाग्यपुर त्रिपुरा
- धर्मदेव कुमार (कांस्टेंबल), चंदौली उत्तर प्रदेश
- शखामुरी मुराली कृष्ण (कांस्टेंबल), गुंटूर आंध्रप्रदेश
- रथू जगदीश (कांस्टेंबल), विजयनगरम आंध्रप्रदेश
- बबलू रंभा (कांस्टेंबल), गोवलपारा आसाम
बस्तर बटालियन के शहीद जवान का नाम…
- समैया माड़वी (आरक्षक), आवापल्ली, जिला— बीजापुर