पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 3 माओवादियों को किया ढेर… AK-47 व SLR सहित अन्य हथियार बरामद
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए माओवादियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने मौके से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह कांकेर के तडोकी थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। दरअसल, एसएसबी 32 बटालियन और DRG के जवान रुटीन सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान के कोसरोंडा के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक महिला समेत कुल 3 नक्सली मारे गए, जबकि एक जवान घायल हो गया है। घटना स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि, उनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
AK-47 व SLR सहित अन्य हथियार मिले
मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके पर की गई सर्चिंग में जवानों ने 6 हथियार बरामद किए हैं। इनमें AK-47, SLR रायफल, 12 बोर की बंदूक व आटोमैटिक गन शामिल है। फिलहाल, क्षेत्र में जवानों द्वारा लगातार सर्चिंग आपरेशन चलाया जा रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…