बलदेव उरसा बने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी गठित
पंकज दाऊद @ बीजापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद बलदेव उरसा भैरमगढ़ को सौंपा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने बुधवार को भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान भोपालपटनम, प्रवीण पोंदी एरमनार, लालू पोड़ियामी कुटरू एवं सीताराम कश्यप नेलसनार को बनाया गया है। वहीं महामंत्री मैथ्यूस कुजूर बीजापुर एवं तीरथ जुमार आवापल्ली होंगे।
मंत्री का पद प्रवीण कड़ती जयवारम, वेंकट बट्टल मद्देड़, संतोष पुजारी कोण्डरोजी एवं लक्ष्मण पूनेम गंगालूर को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता भैरमगढ़ को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी महेश गोटा फरसेगढ़ होंगे। सह प्रभारी चैतू लेकाम माटवाड़ा को बनाया गया है।
सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदीप बघेल भैरमगढ़ होंगे। कन्या संयोजिका रितू मढ़े भोपालपटनम एवं संगीता इरपा को बनाया गया है। कार्यालय प्रभारी संजय गुप्ता एवं प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर पुजारी बीजापुर होंगे। प्रचार प्रमुख का जिम्मा श्रीधर सेठिया भैरमगढ़ को दिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में के सतीश रूद्रारम, गणेश पातरो, त्रिपति पूनेम बासागुड़ा, सुनील कुड़ियम एरमनार, राकेश कोरसा, सरिता ठाकुर मद्देड़, गणेश कुरसम भद्रकाली, सतीश कोड़े चंदूर, कुरसम पुरूषोत्तम अटुकपल्ली, महेश चिड़ेम अल्लूर, टिंगे संतोष गोरला, जितेन्द्र एट्टी गोरगोण्डा, अन्नैया कोरम लिंगापुर, मोहनराव गुरला गुलापेंटा, संतोष तमजी गुलापेंटा, दुर्गम मूर्ति रूद्रारम, श्रीधर सेठिया सुरोखी, अनंतराम परबुलिया भैरमगढ़, सोनदेव मिरतूर, लच्छूराम कष्यप तालनार, सुभया गोटा फरसेगढ़, देवेन्द्र पदम तिम्मापुर, संगीता इरपा तर्रेम सारकेगुड़ा,देवनाथ समरथ भैरमगढ़, सुरेश कड़ती पिनकोण्डा, बलदेव मण्डावी षिविरपारा, दीपक भट्ट पुसगुड़ी, मनोज यालम कोण्डरोजी, पुरन ठाकुर कोण्डरोजी, जागेष बीजापुर, दीना यादव कोकड़ापारा, जयदेव साहनी कोकड़ापारा, रोहित साहनी बीजापुर, अभिषेक पवार एवं रैनू कुमेटी को शामिल किया गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…