वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 35 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई DFO भी बदले… देखिये पूरी लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में एक दर्जन डीएफओ बदले गए हैं।
इस बारे में मंगलवार को संयुक्त सचिव केएल चौहान की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिन आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें अमरनाथ प्रसाद, अनिल सोनी और राजेश पाण्डेय समेत कई अफसरों के नाम शामिल हैं।
संगीता गुप्ता मुख्य वन संरक्षक कार्यआयोजना रायपुर से कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक तबादला किया गया है।
अमरनाथ प्रसाद मुख्य वन संरक्षक (भू प्रबंध) से छग राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर प्रति नियुक्ति पर भेजा गया है।
अनिल सोनी को बिलासपुर मुख्य वन संरक्षक से अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर भेजा गया है।
राजेश पांडेय को वन संरक्षक कार्यआयोजना वनमण्डल रायपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय संचालक उदन्ति सीतानदी टाइगर रिजर्व ट्रांसफर किया गया है।
सोमा दास को राज्य वन विकास निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नया रायपुर भेजा गया है।
फुलजेस टोप्पो को वन संरक्षक कार्यआयोजना सरगुजा अंबिकापुर से वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा तबादला किया गया है।
एसएस कंवर को वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा से कार्यकारी संचालक राज्य वन विकास निगम रायपुर भेजा गया है।
नावेद शुजाउद्दीन वन संरक्षक को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर बनाया गया है।
राजू अगसमिनी को प्रभारी वन संरक्षक वन प्रबंधन सूचना से प्रभारी क्षेत्री महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम ट्रांसफर किया गया है।
विशेष कुमार को उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा से वनमंडलाधिकारी रायपुर वन मंडल भेजा गया है।
कृष्ण राम बढ़ई को वन मंडलाधिकारी दुर्ग से वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार तबादला किया गया है।
मनोज कुमार पांडेय को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ से प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वन मंडल बिलासपुर भेजा गया है।
आलोक कुमार तिवारी को वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार से उप वन संरक्षक कार्यालय नया रायपुर बनाया गया है।
रामअवतार दुबे को वनमंड्लाधिकारी खैरागढ़ से वन मंडलाधिकारी मुंगेली भेजा गया है।
बीएस ठाकुर को वन मंडलाधिकारी रायपुर से वन मंडलाधिकारी वन मंडल केशकाल भेजा गया है।
आरसी दुग्गा को वन मंडलाधिकारी मुंगेली से प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर बनाया गया है।
अमिताभ वाजपेयी को डीएफओ धमतरी से उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा बनाया गया है।
संतोविषा समाजदार को डीएफओ बालोद से डीएफओ धमतरी तबादला किया गया है।
विजया विनोद कुर्रे को उप संचालक अचानकमार टाइगर से संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर भेजा गया है।
प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक कार्यालय पीसीसीएफ रायपुर से डीएफओ रायगढ़ भेजा गया है।
गणवीर धम्मशील को डीएफओ केशकाल से डीएफओ दुर्ग तबादला किया गया है।
पंकज राजपूत को उप वन संरक्षक राज्य जैव विविधता से डीएफओ महासमुंद भेजा गया है।
मयंक पांडेय को डीएफओ महासमुंद से डीएफओ बालोद बनाया गया है।
श्रीनिवास तेन्नटी को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन्य प्राणी से उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन संरक्षक कार्यालय भेजा गया है।
सत्यदेव शर्मा को वन मंडलाधिकारी अनुसंधान विस्तान वन मंडल बिलासपुर से उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व तबादला किया गया है।
संजय यादव को उप वन संरक्षक वनौषधि एवं पादप बोर्ड से डीएफओ खैरागढ़ भेजा गया है।
अशोक कुमार पटेल को संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान जगदलपुर से डीएफओ बीजापुर बनाया गया है।
जितेंद्र कुमार उपाध्याय को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से डीएफओ अनुसंधान विस्तार भेजा गया है।
जाधव सागर प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी दोरनापाल से संभागीय प्रबंधक छग राज्य वन विकास निगम तबादला किया गया है।
वरुण जैन प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी फरसगाँव उप वन संरक्षक बनाया गया है।
सौरभ सिंह ठाकुर प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी राजनांदगाव अनुसन्धान एवं विस्तार जगदलपुर का डीएफओ बनाया गया है।
शशिगा नंदन के प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी देवभोग से संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम रायपुर भेजा गया है।
अभिषेक जोगावत प्रशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी कुनकुरी को संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम रायपुर बनाया गया है।
एनआर खूंटे उप वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोंडागांव को नारायणपुर वनमंडल का प्रभारी वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
डीके मेहर उप वनमंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी जगदलपुर को इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…