#सर्चिंग पर निकले #जवानों को #नक्सलियों ने बनाया #निशाना, #IED_ब्लास्ट में #जवान #घायल
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते विस्फोट किया है। इस घटना में एक जवान घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को STF और DRG की जॉइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच मोरपल्ली के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने दो IED ब्लास्ट किए। जिसमे STF का जवान जख्मी हो गया।
Read More : मनरेगा में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
घायल जवान का नाम महेश नेताम बताया जा रहा है। उसे मौके से निकालने की कोशिशें हो रही है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….