किसान विकसित कर सकेंगे फलोद्यान, आर्गेनिक फसल की कीमत मिलेगी ज्यादा
पंकज दाऊद @ बीजापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से किसान अपने खेतों में फलोद्यान विकसित कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। फलदार पौधे कृषि विज्ञान केन्द्र मुहैया करा देगा।
इस सिलसिले में केवीके के वैज्ञानिकों ने कोत्तापाल में किसानों को प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे किसानों को उपज का ज्यादा दाम मिल सकेगा। किसानों को वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के बारे में भी बताया गया।
किसानों को फलोद्यान के बारे में जानकारी दी और स्थल चयन करने निरीक्षण किया। किसानों को इसके लिए आम, अमरूद एवं नींबू के पौधे दिए जाएंगे।
इस अवसर पर केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरूण संकनी, डाॅ केएल पटेल, भीरेन्द्र कुमार एवं यंग प्रोफेशनल यमलेश भोयर भी मौजूद थे। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डाॅ एपी दोहरे एवं पशु चिकित्सक डाॅ सुरेश साहू ने किसानों को बटेर पालन के बारे में जानकारी दी और इसके फायदे बताए।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |