खेल महोत्सव में निखरेंगी 10 पंचायतों की प्रतिभाएं, आयोजन की तैयारियों का जिपं अध्यक्ष ने लिया जायजा
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के मकसद से बड़े कमेली में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को होगा, जिसमें बस्तर सांसद दीपक बैज व क्षेत्रीय विधायक देवती महेंद्र कर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
बता दें कि इस खेल महोत्सव में आसपास के 10 पंचायत के ग्रामीण हिस्सा लेंगे। महोत्सव में कबड्डी, बॉलीवाल, रस्साखींच आदि महिला-पुरुष की प्रतियोगिता होगी। आयोजन की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने बड़े कमेली पहुँच तैयारियों का जायजा लिया।
Read More:
जमीन नापने वाले ही नप गए… फर्जी जाति मामले में पटवारी की सेवा समाप्त, SDM ने की कार्रवाई https://t.co/EY6vRCu6Fh
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 3, 2021
जिपं अध्यक्ष ने बताया कि खेल महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का मौहाल है। इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे के साथ ग्रामीण प्रतिभा को भी निखारा जा सकता है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम रजा उस्मानी, जनपद सदस्य मुकेश कर्मा, सरपंच भीमे तामो आकाश विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे।
स्व सहायता समूह की ली बैठक
आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने बड़े कमेली पहुँची तुलिका कर्मा ने स्व सहायता समूह की बैठक ली। बैठक में जिपं अध्यक्ष ने महिलाओं को शासन की योजनाओं को विस्तार से बताया साथ उनके मंशा अनुरूप कार्य करने प्रेरित किया। तुलिका ने सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं को खेल महोत्सव के रस्साखींच प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भी अपील की।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |