ट्रांसफर BREAKING: स्वास्थ्य विभाग में 24 अधिकारियों का तबादला… कई जिलों के CMHO व सिविल सर्जन बदले गए, कई चिकित्सा अधिकारी भी इधर से उधर… देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। कोरोना संकट काल में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 24 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के CMHO व जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन बदले गए हैं।
बुधवार की देर शाम मंत्रालय से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इसे लेकर ऑर्डर जारी कर दिया गया। इस तबादला सूची में कई जिला अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरों को हटाकर दूसरे जिलों में भेजा गया है।
वहीं कई जिलों में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी व जिला अस्पताल के अधीक्षकों को हटाकर नए अधीक्षकों की पदस्थापना की गई है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अमले में प्रशासनिक कसावट लाने की वजह से यह प्रशासनिक सर्जरी की गई है।
ट्रांसफर लिस्ट ये है…
- डॉ विवेक कुमार जोशी को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।
- डॉक्टर एसपी डेहरिया को चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया है।
- डॉक्टर वीरेंद्र ठाकुर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाए गए हैं।
- डॉ एसपीएस शांडिल्य चिकित्सा का तबादला जिला चिकित्सालय कांकेर में किया गया है।
- डॉ कौशल प्रसाद को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही बनाया गया है।
- डॉ इंदर सिंह ठाकुर प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बेमेतरा बनाए गए हैं।
- डॉ जयप्रकाश मिश्रा को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डॉक्टर बाबूलाल रात्रे को जिला चिकित्सालय बालोद का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉक्टर शिव शंकर दुबे प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जांजगीर चांपा बनाए गए हैं।
- डॉक्टर देवेंद्र नाथ को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा भेजा गया है।
- डॉ अभय प्रताप सिंह प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बीजापुर बनाए गए हैं।
- डॉ यशवंत कुमार धुर्वे को जिला अस्पताल सुकमा का प्रभारी सिविल सर्जन सह अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ वायके तिवारी की पदस्थापना जिला चिकित्सालय कांकेर में की गई है।
- डॉक्टर सुरेश कुमार तिवारी प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कबीरधाम बनाए गए हैं।
- डॉक्टर शैलेंद्र कुमार मंडल को कबीरधाम जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।
- डॉक्टर सतानंद जांगड़े जिला चिकित्सालय जशपुर में पदस्थ किए गए हैं।
- डॉक्टर संतोष पटेल को जिला चिकित्सालय गरियाबंद भेजा गया है।
- डॉ संजय मुखर्जी का ट्रांसफर जिला अस्पताल बिलासपुर किया गया है।
- डॉ जयप्रकाश चंद्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा जिला जांजगीर चांपा भेजा गया है।
- डॉ पारितोष कुदेशिया को प्रभारी सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डॉ जीएल टंडन को जिला चिकित्सालय गरियाबंद भेजा गया है।
- डॉ राकेश कुमार परदल को महासमुंद जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।
- डॉ नंदकिशोर मंडपे बतौर प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय महासमुंद में पदस्थ किए गए हैं।
- डॉक्टर सिद्धेश्वर प्रसाद को जिला चिकित्सालय महासमुंद भेजा गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |