नगर पंचायत चुनाव: 7018 लोग करेंगे मतदान, एक मतदाता थर्ड जेंडर
पंकज दाउद @ बीजापुर। भले ही कोरोना के चलते भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ नगर पंचायत चुनाव की तारीख तय नहीं हो पाई है लेकिन इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दावा आपत्ति के बाद अंतिम वोटर्स लिस्ट तैयार हो गई है और वार्डों का आरक्षण भी हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक इस बार नगर पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले ज्यादा दिख रही है। दोनों ही नगर पंचायतों में पंद्रह-पंद्रह वार्ड हैं।
नगर पंचायत भैरमगढ़ की ओर गौर करें तो पता चलता है कि यहां महिला मतदाताओं की संख्या 2408 है जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 2205 है जबकि इसी नगर में एक मतदाता थर्ड जेंडर है। वहीं भोपालपटनम में 1259 महिला एवं 1145 पुरूष निर्वाचक हैं। यानि भैरमगढ़ में 4614 और भोपालपटनम में 2404 मतदाता हैं। दोनों नगरों में 3667 महिला एवं 3350 पुरूष मतदाता हैं।
भैरमगढ़ नगर पंचायत के श्री कोण्डराज देव वार्ड को अजजा, पण्डवाल वार्ड को अजजा, शिवमंदिर वार्ड को अजजा, डाॅ राधाकृष्णन वार्ड को अजजा महिला, मंगल पाण्डे वार्ड अनारक्षित, श्री शिवाजी वार्ड को अनारक्षित महिला, रानी दुर्गावती वार्ड को अजजा, महात्मा गांधी वार्ड को अजजा महिला, मां दंतेश्वरी वार्ड अनारक्षित, श्री गणेश वार्ड को अजजा महिला, डाॅ विश्वेश्वरैया वार्ड अनारक्षित, श्री भैरमबाबा वार्ड अजजा, श्री चिकटराज वार्ड अनारक्षित, श्री हनुमान वार्ड अजजा एवं कल्पना चावला वार्ड को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
भोपालपटनम में शहीद वीरनारायण वार्ड को अजजा, जय बूढ़ादेव वार्ड को अजजा, सुभाषचंद्र बोस वार्ड को अजजा महिला, स्व बक्कैया राज वार्ड को अजजा महिला, शहीद बिरसामुण्डा वार्ड को अजजा महिला, मदीना वार्ड को अजजा, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव वार्ड को अजा, वासवी माता वार्ड को अनारक्षित महिला, मां बम्बलेश्वरी वार्ड को अजजा, शहीद भगत सिंह वार्ड को अनारक्षित महिला एवं इंदिरा गांधी वार्ड को अजजा के लिए आरक्षित किया गया है। वीरांगना दुर्गावती वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड डाॅ भीमराव अंबेडकर वार्ड एवं अटल वार्ड अनारक्षित हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |