सरपंच प्रत्याशी के पति को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट… एक दिन पहले किया था अगवा, हत्या कर सड़क पर फेंका शव
बीजापुर @ खबर बस्तर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बुरी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने सरपंच का चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के पति की निर्मम हत्या कर दी है।
माओवादियों ने जिस शख्स को मौत के घाट उतारा है, उसका नाम बलदेव ताती बताया जा रहा है। बलदेव पहले सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। एक दिन पहले सोमवार की रात नक्सलियों ने कडेनार गांव से उसका अपहरण कर लिया था।
Read More: स्वास्थ्य विभाग में 81 पदों पर हो रही भर्ती, जानिए कैसें करें आवेदन
इसके दूसरे दिन मंगलवार को बलदेव का शव सड़क पर पड़ा मिला। अपने अगवा पति को रिहा करने बलदेव की पत्नी ने माओवादियों से गुहार भी लगाई थी। इस अपील के बावजूद नक्सलियों का कलेजा नहीं पिघला और उन्होंने पूर्व सहायक आरक्षक का कत्ल कर दिया।
संबंधित खबर पढ़ें…
पूर्व सहायक आरक्षक को अगवा कर ले गए नक्सली, पत्नी ने रिहा करने लगाई गुहारhttps://t.co/Xg3M5IHmOe
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) January 28, 2020
बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी है। इसी बीच हुई इस नक्सली घटना से दहशत का माहौल बन गया है।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |