छत्तीसगढ़ के 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में किया गया शामिल, PM मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फैसला
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के निवास कर रहे 12 समुदायों को अब अनुसूचित जनजाति में शामिल कर लिया गया हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यह बड़ा निर्णय लिया गया।
आदिम जाति मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रेस कांफ्रेंस में उक्ताशय की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में लिये गए इस फैसले के बाद अब अनुसूचित जाति में शामिल 12 समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा।
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा pic.twitter.com/N5TGsh7ncO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2022
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फरवरी 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का अनुरोध किया था।
सीएम के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने इन 12 जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर लिया है।
बुधवार को नई दिल्ली में मोदी कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सीएम बघेल की तरफ से जिन जनजातियों की सूची प्रधानमंत्री को भेजी गयी थी, उन पर मुहर लग गई है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया था।
आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की है।
जनता को बधाई एवं @PMOIndia का धन्यवाद। pic.twitter.com/3bocZnEXFV
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 14, 2022
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |