दंतेवाड़ा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा शुरू किए गए लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुरूवार को 16 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी व अन्य अफसरों के समक्ष सरेंडर कर दिया।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 3 इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर भी शामिल हैं। इन पर शासन द्वारा 1-1 लाख रूपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति और लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
Read More:
CAF कैंप में गोली चलने से मची अफरा तफरी… ड्यूटी में तैनात जवान घायल, रायपुर रेफर https://t.co/aX5046iEIS
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 12, 2020
पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित सभी नक्सली बीते कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़कर सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। इन पर हत्या, लूटपाट, आगजनी, पुलिस की रेकी करने जैसे दर्जनों अपराध दर्ज थे। सरेंडर करने पर इन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
बता दें कि जिले में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस के लोन वर्राटू अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। अब तक इस अभियान के तहत जिले में 83 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। हाल ही में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भी एक दर्जन नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए थे।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…