BIG BREAKING: सुकमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, AK 47 व UBGL समेत 15 हथियार भी लूटकर ले गए नक्सली
सुकमा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले से आज की सबसे बड़ी और दुखद खबर आ रही है। शनिवार को हुए नक्सली हमले में सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए हैं। इस बात की पुष्टि आला अधिकारियों द्वारा कर दी गई है।
बता दें कि कल शाम मुठभेड़ के बाद से ही 17 जवान लापता थे। इन जवानों की तलाश में रविवार को पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि सर्चिंग पार्टी को मुठभेड़ स्थल के पास सभी शहीद जवानों के शव मिले हैं।
Read More:
#बस्तर में फिर एक #जवान ने की #खुदकुशी, CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत https://t.co/8jVNghwJka
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) March 22, 2020
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों में एसटीएफ और DRG के जवान शामिल हैं। इनके पास से नक्सली एके-47 समेत कुल 15 हथियार और एक UBGL को लूटकर ले जाने में कामयाब रहे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।
Read More:
सुकमा मुठभेड़ के बाद लापता 13 जवानों का सुराग नहीं, सर्च आपरेशन में निकली पार्टियां…घायलों का रायपुर में चल रहा इलाज https://t.co/SNrqtl2ppt
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) March 22, 2020
बताया जा रहा है कि मौके से शहीद जवानों के शवों को मुख्यालय लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस साल यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सली हमला है जिसमें बड़ी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों की शहादत हुई है।
नक्सलियों की एंबुश में फंसे जवान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ ओर कोबरा के लगभग 550 जवान शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना हुए।
Read More:
छत्तीसगढ़: सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी https://t.co/EcExNHlBmH
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) March 21, 2020
बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे, लेकिन जवानों के जंगलों में घुसने की खबर पहले ही नक्सलियों तक पहुंच गई और उन्होंने एंबुश में फंसाकर जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |