पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल, कई माओवादियों को भी गोली लगने का दावा
सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस व नक्सलियों के मुठभेड़ हुई है जिसमें सुरक्षा बल के दो जवान घायल हुए हैं। जख्मी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र के चिचोरगुड़ा के पास बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिले इस इनपुट के आधार पर रविवार की सुबह सुकमा से DRG की टीम सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी।
सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवान चिचोरगुड़ा के जंगल में पहुंचे तो मौके पर पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के नाम चमरू राम पोयाम और नेहरूलाल कश्यप बताया गया है। दोनों घायल जवानों को मौके से निकाल कर सुकमा जिला अस्पताल लाया गया है। जवानों को मामूली चोटें ही आई हैं।
इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बों के निशान भी देखने को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |