IED ब्लास्ट में BSF के 2 जवान घायल… सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना, घायल जवान रायपुर रेफर
कांकेर खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाते हुए आइईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में बीएसएफ के दो जवान जख्मी हो गए हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की बीएसएफ की टीम मंगलवार की सुबह कोइलीबेड़ा क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली हुई थी।
इसी दौरान चिलपरास कैंप से ढाई किलो मीटर की दूरी पर डूडा और कागबरस के बीच नाले में नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आने से बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
Read More :-
IAS Interview question: लड़कियों के शर्ट में जेब क्यों नहीं होती? जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान !https://t.co/JAJQ4MC9YO
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 23, 2023
घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। घायल जवानों में दिल्ली निवासी सुशील कुमार और राजस्थान निवासी आरक्षक छोटू राम शामिल है।
घायल जवानों में से एक को चेहरे व आंख पर तथा दूसरे जवान को दाहिने पैर व हाथ में चोट आई है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए घायल जवानों को रायपुर भिजवाया गया है।
Read More :-
स्कूल की छुट्टी : स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, प्रशासन ने बच्चों को स्कूल आने से किया मना…जानिए किस वजह से लिया गया फैसला !https://t.co/g4ddYPtp35
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 28, 2023
बता दें कि चिलपरस में हाल ही में बीएसएफ ने नवीन कैंप की स्थापना की है, जिसके बाद से नक्सलियों में बौखलाहट है। नक्सली लगातार इस इलाके में घटना को अंजाम दे रहे है।
बीते दिनों चिलपरस कैंप से 7 किमी दूर आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में माओवादियों ने आगजनी की थी।
कैंप खुलने के बाद से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार इलाके में सर्चिंग की जा रही है, जिससे नक्सली बैकफुट पर हैं।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा क्या है जो इंसान ले सकता है पर कभी वापस नहीं दे सकता?https://t.co/8L59uVHvdq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 27, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |