हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें |
Join |
पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है, जिसमें कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हुए हैं।
घायल जवानों को घटनास्थल से बीजापुर के जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। बीजापुर SP सहित CRPF के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थानाक्षेत्र के पुसनार व हिरोली के बीच सुरक्षा बल को क्षति पहुँचाने के लिए माओवादियों द्वारा IED लगाने की आसूचना पुलिस को मिली थी।
इस इनपुट के आधार पर सर्चिंग अभियान हेतु पुसनार कैंप से DRG, CoBRA बल को रवाना किया गया था, इसी दौरान सायंकाल लगभग 8 बजे माओवादियों ओर सुरक्षा बल की मूठभेड़ हुई l
इस मुठभेड़ में कोबरा बल के 2 जवानो को हाथ ओर पैर पर चोट आई है, जिन्हें ईलाज हेतु जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है।
घायल जवानों के नाम नकुल और मोहम्मद शाहीद है। दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है, जो ख़तरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि इस कार्यवाही के दौरान 2-3 माओवादियो के भी घायल होने की संभावना है। जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें |
Join |