मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या… गांव से अगवा कर ले गए नक्सली, फिर उतार दिया मौत के घाट
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है।
अगवा कर ले गए थे नक्सली
जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के अंतर्गत हेडरी के गट्टा इलाके में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने बुधवार-गुरुवार की रात गट्टा गांव से दोनों ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। बाद में इनका शव एटापल्ली क्षेत्र के ग्राम गोरगुट्टा के पास मिला है।
मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) और मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों के पास से नक्सल पर्चा भी बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नक्सलियों ने जिन दो ग्रामीणों की हत्या की है, उनमें एक आत्मसमर्पित नक्सली भी था। मुखबिरी के शक में दोनों ग्रामीणों की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि छग व महाराष्ट्र की सीमा से लगे गढ़िचिरौली जिले में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं।
नक्सलियों ने इससे पहले भी इस क्षेत्र में आगजनी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग व हत्या जैसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि गढ़चिरौली पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस को कई बड़ी सफलता भी मिली है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |