Khabar BastarKhabar Bastar
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Khabar BastarKhabar Bastar
    • HOME
    • Breaking News
    • बड़ी खबर
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • बस्तर संभाग
        • जगदलपुर
        • दंतेवाड़ा
        • कांकेर
        • बीजापुर
        • सुकमा
        • कोंडागांव
        • नारायणपुर
    • राजनीति
    • प्रशासन
    • EXCLUSIVE
      • खास खबर
      • अजब गजब
    • सरकारी नौकरी
    Khabar BastarKhabar Bastar
    Home»बड़ी खबर»बड़ी खबर: 200 गांवों में नहीं होगा फसल बीमा… इस दफे HDFC करेगी इंश्योरेंस, 31 जुलाई है अंतिम तारीख
    बड़ी खबर

    बड़ी खबर: 200 गांवों में नहीं होगा फसल बीमा… इस दफे HDFC करेगी इंश्योरेंस, 31 जुलाई है अंतिम तारीख

    Khabar BastarBy Khabar BastarJuly 22, 2019Updated:July 23, 20192 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn
    ​
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें Join
    हमारे Telegram ग्रुप को Join करें Join

    पंकज दाऊद @ बीजापुर। इस साल जिले में 699 गांवों में से करीब 200 गांव फसल बीमा के दायरे में नहीं आ रहे हैं। अभी सरकार ने असिंचित खेतों के धान के लिए 499 एवं सिंचित के लिए 69 गांवों को बीमा के लिए अधिसूचित किया है। इधर, पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक आधी ही बारिश हुई है। इस साल बीमा के लिए सरकार ने एचडीएफसी से अनुबंध किया है।

    सूत्रों के मुताबिक गांव को यूनिट माना गया है और ऐसे गांव जहां 15 हेक्टेयर से ज्यादा फसल नहीं होती है, उसका फसल बीमा नहीं हो सकता है। इस मान से जिले के करीब 200 गांव फसल बीमा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हर ब्लाॅक में ऐसे कई गांव हैं।

    यह भी पढ़ें :  डीआरजी की टीम ने माओवादियों के स्मारक को किया ध्वस्त...सर्चिंग के दौरान 4 नक्सली गिरफ्तार, एक ने किया सरेण्डर

    बताया जा रहा है कि इस बार बीमा HDFC इरगो करेगी जबकि पिछले साल अनुबंध जिले में इफको टोकियो ने किया था। सिंचित खेत में धान के बीमा के लिए प्रति हेक्टेयर किसान को सात सौ रूपए देना होगा और पूरी फसल की नुकसानी की स्थिति में उसे अधिकतम प्रति हेक्टेयर 31500 रूपए मिलेंगे।

    असिंचित खेत में धान के बीमा के लिए किसान को प्रति हेक्टेयर 600 रूपए देना होगा और फसल पूरी तरह बर्बाद होती है, तो उसे अधिकतम 24000 रूपए प्रति हेक्टेयर मिलेंगे। अ़ऋणी किसानों को बीमे के लिए सहायक कृषि विस्तार अधिकारी प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    ये स्वैच्छिक बीमा है जबकि लैम्प्स से किसान के्रडिट कार्ड के मार्फत खाद, बीज और कैश के रूप में लोन लेने वाले किसानों का बीमा अनिवार्य है। बीमा कराने के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है।

    यह भी पढ़ें :  अपहृत युवक के कपड़े आखिर थाने में क्यों हुए जमा ? अपहरण के 14 दिन बाद भी पत्नी कर रही इंतजार !

    सन्नू को मिले ढाई लाख

    कुम्हारपारा, तुमनार के किसान सन्नूराम तेलम ने पिछले साल 20 एकड़ का 4320 रूपए बीमे का प्रीमियम पटाया था। फसल खराब होने पर उसे 2.59 लाख रूपए की बीमा राशि मिली। पिछले साल 5319 किसानों ने बीमा कराया था। इनमें से 2323 किसानों को लाभ मिला। इन्हें दो करोड़ 89 लाख 4962 रूपए का भुगतान किया गया।

    अब तक 458 मिमी बारिश

    जिले में एक जून से 21 जुलाई तक 458.40 मिमी बारिश रेकाॅर्ड की गई है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 948.10 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस साल किसान बारिश कम होने से काफी चिंतित हैं और सूखे की आषंका जता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में की आगजनी, लाखों का तेंदूपत्ता जलकर खाक

    Khabar-Bastar-Broadcast

    दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    ​ ​ ​ ​ ​
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें Join
    हमारे Telegram ग्रुप को Join करें Join
    200 गांवों में नहीं होगा फसल बीमा सरकार ने एचडीएफसी से किया अनुबंध
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest Telegram LinkedIn
    Previous Articleयुक्तियुक्तकरण की जद में आए 350 टीचर हो जाएंगेे ‘खो’… बंद पड़े स्कूलों के शिक्षकों को दूसरे शालाओं में भेजने की तैयारी
    Next Article सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली हिड़मा को मार गिराया
    Khabar Bastar
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

    Related Posts

    7 महीने बाद फिर से होगा World Cup, टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका लेकिन बदल जाएगी पूरी टीम!

    November 22, 2023

    जिला बदर ब्रेकिंग: पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    October 26, 2023

    दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, जारी हुआ सरकार का निर्देश

    October 26, 2023

    Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट, आज ही कर लें खरीदारी, मौका हाथ से जाने न दें

    October 18, 2023

    मुठभेड़ में मारा गया 8 लाख का ईनामी नक्सली, सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली सफलता

    October 17, 2023

    CG पोस्टिंग ब्रेकिंग: चुनाव आयोग ने बदले कलेक्टर और SP, इन अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, आदेश हुआ जारी

    October 13, 2023

    CGPCS Notification 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, इस दिन होगा एग्जाम!

    November 29, 2023

    IMD Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    November 29, 2023

    Salary Hike: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से हो सकती है ग्रेड पे में बढ़ोतरी !

    November 29, 2023

    Fix Deposit: बैंक की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे?

    November 29, 2023

    बंद होने जा रहे हैं ये सीलिंग फैन, खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, सरकार का बड़ा ऐलान

    November 29, 2023

    CGPCS Notification 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, इस दिन होगा एग्जाम!

    By Khabar BastarNovember 29, 2023

    CGPCS Notification 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, इस दिन…

    IMD Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    November 29, 2023

    Salary Hike: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से हो सकती है ग्रेड पे में बढ़ोतरी !

    November 29, 2023

    Fix Deposit: बैंक की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे?

    November 29, 2023
    हमसे WhatsApp में जुड़ें…
    हमारे बारे में…
    हमारे बारे में...

    khabarbastar.in | बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

    Website Owner / Editor :- Mahfooz Ahmed Khan
    Email :- [email protected]
    Contact :- 9424287338
    Office Address :- Main Road Chitalanka DANTEWADA Chhattisgarh 494449

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Telegram पर हमसें जुड़ें…
    © 2023 Khabar Bastar News Network | All Right Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term and Conditions
    • Advertisement

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.