छुट्टी की घोषणा : कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 3 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए कब कब पड़ेगी छुट्टियां !
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की जा रही है।
इसी कड़ी में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर ने भी वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। कलेक्टर द्वारा तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार, दशहरा 23 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 13 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
सुकमा जिला
सुकमा जिले में भी कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। रामाराम मेला, महानवमी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
सुकमा कलेक्टर हरिस एस. ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित की है। यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगी।
जारी आदेश के मुताबिक, 7 फरवरी 2023 को रामाराम मेला, 23 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) और 13 नवम्बर को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है।
कोरबा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
इसी तरह कोरबा जिले में भी स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर संजीव झा ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए है।
इस वर्ष जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दशहरा (महानवमी) तथा 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।