7th Pay Commission DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है! 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 से 4% की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके बाद DA की दर 53% से बढ़कर 56% या 57% तक पहुंच जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, होली के आसपास इसका ऐलान होने की उम्मीद है, जिससे 48 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
कब होगा DA Hike का ऐलान?
बता दें कि केंद्र सरकार हर साल दो बार, जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पिछले साल 2024 में जनवरी में 4% और जुलाई में 3% की बढ़ोतरी हुई थी।
उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते की नई दरें लागू होंगी, जिसका आधिकारिक ऐलान फरवरी-मार्च में होने की संभावना है।
AICPI इंडेक्स के आधार पर तय होगी बढ़ोतरी
महंगाई भत्ता अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI Index) पर निर्भर करता है। जुलाई से नवंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक, AICPI इंडेक्स 144.5 तक पहुंच चुका है और DA स्कोर 55.05% हो गया है।
हालांकि, दिसंबर 2024 के आंकड़े आने के बाद ही सटीक वृद्धि का अनुमान लगाया जा सकेगा।
DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय में अच्छा इजाफा होगा। अगर DA में 3% की वृद्धि होती है, तो न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी इस तरह बढ़ेगी—
वेतन (₹) | वर्तमान DA @53% (₹) | नया DA @56% (₹) | वृद्धि (₹) |
18,000 | 9,540 | 10,080 | 540 |
25,000 | 13,250 | 14,000 | 750 |
50,000 | 26,500 | 28,000 | 1,500 |
1,00,000 | 53,000 | 56,000 | 3,000 |
2,50,000 | 1,32,500 | 1,40,000 | 7,500 |
पेंशनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा। जिनकी पेंशन 9,000 रुपये है, उन्हें 270 रुपये अधिक मिल सकते हैं, जबकि 1,25,000 रुपये पेंशन वालों को 3,750 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कैसे तय होता है DA?
महंगाई भत्ता औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत पर आधारित होता है। इसे इस तरह कैलकुलेट किया जाता है—
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए
- DA% = [(AICPI का 12 महीने का औसत – 115.76) / 115.76] x 100
पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए
- DA% = [(AICPI का 3 महीने का औसत – 126.33) / 126.33] x 100
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।