IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 पुलिस अफसरों का तबादला, 6 जिलों के बदले SP… देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 8 आईपीएस अफसर भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा गुरूवार को जारी ट्रांसफर लिस्ट में कुल 9 अफसरों के नाम शामिल हैं।
इस फेरबदल में जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महासमुंद, कोरिया और राजनांदगांव जिले के एसपी बदले गए हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला…
- डी. रविशंकर, सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर को जशपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- सुजीत कुमार, सेनानी 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर को सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर भेजा गया है।
- संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को कोरबा जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
- इंदिरा कल्याण एलेसेला सेनानी 11वीं वाहिनी छसबल, जांजगीर-चांपा को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का नया एसपी बनाया गया है।
- राजेश कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जिला- जशपुर को सेनानी 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर-चांपा भेजा गया है।
- विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जिला महासमुन्द को 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर में बतौर सेनानी पदस्थ किया गया है।
- भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक जिला- कोरबा को महासमुन्द जिले का नया एसपी बनाया गया है।
- त्रिलोक बंसल पुलिस अधीक्षक जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
- प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक कोरिया को राजनांदगांव जिले का एसपी बनाया गया है।