छत्तीसगढ़ के 21 जिले के 95 विकासखंड रेड जोन घोषित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई लिस्ट… इस जिले में सर्वाधिक 9 रेड जोन, देखिए आपका क्षेत्र किस जोन में है शामिल !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके साथ बढ़ती जा रही है रेड जोन की संख्या भी। जी हां! स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रेड जोन की सूची में प्रदेश के 21 जिलों के 95 ब्लाक को रेड जोन की श्रेणी में शामिल किया गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रेड जोन, आरेंज जोन और ग्रीन जोन की नई लिस्ट जारी की है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार प्रदेश में रेड जोन की संख्या बढ़ गई है। रेड जोन की सूची में प्रदेश के 21 जिलों के 95 ब्लाक को शामिल किया गया है। पिछले हफ्ते यह संख्या 82 थी।
Read More:
कोरोना से हुई थी बुजुर्ग की मौत, संपर्क में आए 49 लोग निकले पॉजिटिव… छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी स्प्रेड का पहला मामला, परिवार के 8 लोग भी हुए संक्रमित https://t.co/l2At67DVqh
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 21, 2020
राजनांदगांव में सर्वाधिक रेड जोन
प्रदेश में इस बार आरेंज जोन की संख्या सिर्फ 33 रह गई है। वहीं अन्य ब्लाक ग्रीन जोन में हैं। खास बात ये है कि प्रदेश के 7 जिले ऐसे हैं जो रेड जोन में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की सूची पर नजर डालें तो राजनांदगांव जिले के सबसे ज्यादा 9 विकासखंडों को रेड जोन घोषित किया गया है।
रेड जोन जिलों में दूसरा नंबर रायगढ़ और जांजगीर-चांपा का आता है। इन जिलों के 7-7 ब्लाक रेड जोन में शामिल किए गए हैं। वहीं राजधानी रायपुर के चार ब्लाक को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और बीजापुर जिलों के एक भी ब्लॉक रेड जोन में नहीं हैं।
Read More:
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट https://t.co/mUtZsqKd0v
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 22, 2020
बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रत्येक सोमवार को कोविड-19 के सक्रिय प्रकरण, प्रकरणों के दोगुने होने की दर और सेंपल प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची जारी की जाती है। इस बार प्रदेश के 28 में से 21 जिले रेड जोन की सूची में शामिल हुए हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |