CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: 98 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में कई नगरीय निकायों के सीएमओ बदले गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा उक्त ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है, जिसमें कुल 98 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला
मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के अलावा सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड 2, यातायत पर्यवेक्षक, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता, सहायक प्रोग्रामर, कैशियर, कम्पूटर आपरेटर, सहायक ग्रेड 3, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सफाई दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक का तबादला किया गया है।
यहां देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट…