बेंगपल्ली के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। फोर्स ने मौके से एनकाउंटर में मारे गए माओवादी के शव के अलावा हथियार व अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर किरंदुल थाना क्षेत्र के बेंगपल्ली के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।
Read More:
इस जिले में खुलेंगी कपड़ा, ज्वेलरी, फैंसी, मिठाई और जूते चप्पल की दुकानें…. प्रशासन ने लॉकडाउन में व्यापारियों को दी रियायत https://t.co/1LJHsVeAwd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 21, 2021
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते बताया कि बेंगपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवान सर्च आपरेशन पर निकले थे। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से रूक रूक कर काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।
Read More:
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर… C-60 कमांडोज को मिली बड़ी कामयाबी https://t.co/ZGscvKI9lU
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 21, 2021
मुठभेड़ खत्म होने पर जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया है। मारे गए नक्सली की अभी शिनाख्त नही हुई है। एसपी के मुताबिक मुठभेड़ में मृत नक्सली पीएलजीए कैडर का है।
शव के साथ मिला ये सामान
डीआरजी की टीम ने घटनास्थल से एक नक्सली के शव के अलावा दो देसी बंदूकें, 5 किलो वजनी आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, जेलेटिन की छड़े, तीन पिठ्ठू, नक्सलियों का एक वाकी-टाकी और दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद किया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |