ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… छुट्टी पर गया था घर, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश
बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर में पदस्थ जवानों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में 3 जवानों ने खौफनाक कदम उठाते खुदकुशी कर ली है। ताजा मामला बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां एक एएसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात एएसआई ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। मृत एएसआई का नाम सन्नू माड़वी बताया जा रहा है। वह कुटरू थाने में पदस्थ था।
Read More: आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
बताया जाता है कि एएसआई सन्नू माड़वी छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम तुमला गया हुआ था। देर रात घर पर ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह फंदे पर लटकती लाश देखकर घरवाले सन्न रह गए। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि दक्षिण बस्तर में जवानों द्वारा सुसाइड करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शनिवार की रात बीजापुर के पामेड़ थाने में एक जवान ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं रविवार की सुबह सुकमा के पुसपाल सीएएफ 4 बटालियन में तैनात जवान दिनेश वर्मा ने भी ऐसा की कदम उठा लिया था।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…