सहायक खाद्य अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें 7 सहायक खाद्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला…
1. कमल कुमार अग्रवाल, सहायक खाद्य अधिकारी कोरबा को सक्ती में पदस्थ किया गया है।
2. मनोज कुमार त्रिपाठी, सहायक खाद्य अधिकारी जांजगीर-चांपा को कोरबा में पदस्थ किया गया है।
3. सुधीरचंद गुरू, सहायक खाद्य अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर को प्रभारी खाद्य अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है।
4. जन्मेजय नायक, सहायक खाद्य अधिकारी गरियाबंद को प्रभारी खाद्य अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर बनाया गया है।
5. तुलसी राम ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर को प्रभारी खाद्य अधिकारी बालोद बनाया गया है।
6. श्वेता अग्रवाल, सहायक खाद्य अधिकारी सूरजपुर को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ किया गया है।
7. अनिल जोशी, सहायक खाद्य अधिकारी महासमुंद को रायपुर में पदस्थ किया गया है।