Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

डैम में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा… SDRF की टीम ने शव किया बरामद जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक नहाने के लिए डैम में गया हुआ था। यह पूरी घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के मुंडा डैम की है। मृतक का नाम मंगल साय बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को डैम से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मंगल…

Read More

‘मेरी जेब में है रेल क्या, जो चला दूं” …जब जनता के सामने ही भिड़ गए पूर्व MLA और SDM, नेता और अधिकारी के बीच हुई तीखी बहस कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक और एसडीएम के बीच तीखी बहस हो गई। जनता के सामने ही नेता और अधिकारी आपस में तू-तू मैं-मैं करने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, अंतागढ़ से नारायणपुर के बीच 45 किमी लंबे सड़क के चौड़ीकरण और इस रोड पर माइंस के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने…

Read More

2 IAS अफसरों के विभागों में हुआ फेरबदल, देखिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी!  रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पदस्थ दो IAS अफसरों के विभाग में फेरबदल किया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। ईमिल लकड़ा, सचिव लोक सेवा आयोग रायपुर को आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। सुधाकर खलको, को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक आयोग का सचिव नियुक्त किया है।

Read More

25 प्रधान आरक्षकों का प्रमोशन, ASI के रूप में हुए पदोन्नत… IG कार्यालय ने जारी किया आदेश रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज में पदस्थ 25 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति देते हुए सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector) के पद पर प्रामोट किया गया है। दुर्ग रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा द्वारा इन प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति दी गई है। पीपी कोर्स सफलता पूर्वक उतीर्ण करने पर 25 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रमोशन आदेश जारी किया गया है, जिसमें 25 हेड कांस्टेबल के नाम शामिल…

Read More

प्राचार्य वर्ग-1 और प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी… लोक सेवा आयोग ने 49 पदों के लिए जारी की लिस्ट रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के लिए हुई भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। चयन सूची में कुल 49 लोगों के नाम शामिल हैं। सीजीपीएससी द्वारा जारी की गई चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए एक पद और प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 पदों के लिए नाम शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिखित परीक्षा का…

Read More

Sports and Youth Welfare Department Recruitment 2022 छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेराजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और अवसर आया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाडा (Sports and Youth Welfare Department Dantewada) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी (CG Sports Department Dantewada Vacancy 2022) निकाली गई है।  कार्यालय जिला खेल अधिकारी दंतेवाड़ा द्वारा एकलव्य खेल परिसर जावंगा, विकास खण्ड गीदम में एथलेटिक्स प्रशिक्षक (कोच) और बेसबाल प्रशिक्षक (कोच) के 02 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाडा (Sports and Youth Welfare Department Dantewada) द्वारा इस भर्ती…

Read More

प्रमोशन ब्रेकिंग: 900 से ज्यादा शिक्षकों का प्रमोशन, बने हेड मास्टर… यहां देखिए पूरी लिस्ट कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन की राह तक रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने को है। इसकी शुरुआत कांकेर जिले से हुई है, जहां बड़े पैमाने पर शिक्षकों की पदोन्नति की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रमोशन लिस्ट में 900 से ज्यादा शिक्षकों के नाम शामिल हैं। डीईओ कार्यालय द्वारा कुल 961 शिक्षकों व सहायक शिक्षकों…

Read More

आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, खेत के पास पड़ा मिला शव जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना परपा थाना क्षेत्र की है। हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्ध जंगल गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोरी में रहने वाले वृद्ध के ऊपर अचानक गाज गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है। परपा पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

CAF कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, नए स्थापित कैंप में की फायरिंग… 2 मजदूर जख्मी, 2 जवानों को भी लगी चोट दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के कैंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। घटना बुधवार रात की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली दोकापारा में हाल ही में CAF के नवीन कैंप की स्थापना की गई है। इसी कैंप पर बुधवार की रात करीब 9 से साढ़े 9 बजे के बीच नक्सलियों…

Read More

नक्सल एरिया में कार में मिला 80 लाख कैश, देखकर पुलिस के उड़े होश..! गुजरात के 2 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, UP नंबर की गाड़ी के चेंबर में छिपाये थे नोट कोण्डागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने एक कार से 80 लाख रूपए बरामद किए हैं। पुलिस ने पैसों के साथ कार में सवार गुजरात के रहने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। नक्सल प्रभावित इलाके में एक साथ इतनी बड़ी नकद रकम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा हैं कि वाहनों की रूटीन चेकिंग के दौरान बुधवार को जब पुलिस की टीम ने…

Read More