Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

तेलंगाना से लौटे ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, नक्सली वारदात की आशंका! सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि, पुलिस दूसरे एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, भेज्जी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव देर रात सड़क पर पड़ा मिला। ग्रामीण का नाम दुधी गंगा (32) बताया जा रहा है। वह तेलंगाना से अपने एक रिश्तेदार के घर पोलमपल्ली गांव आया हुआ था।…

Read More

नगर पालिका CMO को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा  रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में पदस्थ नगर पालिका अधिकारी अब राजपत्रित अधिकारी कहलाएंगे। सीएम भूपेश बघेल ने इस बारे में बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार को यह फैसला लिया है।   बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान सीएम बघेल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की घोषणा की।   बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्य नगर…

Read More

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में 4 वाहनों में की आगजनी, ठेकेदार को दी ये चेतावनी ! दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाते हुए वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने 4 वाहनों को फूंक डाला। जानकारी के मुताबिक, बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार गांव में चार ट्रैक्टर को नक्सलियों ने जला दिया। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। वाहनों में आगजनी करने 40 से 50 हथियार बंद नक्सली मौके पर पहुंचे थे। इनमें कुछ महिला नक्सली भी शामिल थीं।…

Read More

सुरक्षा बल के कैम्प पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 4 जवान घायल बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के कैम्प पर हमला कर दिया है। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में 4 जवान जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा CAF कैम्प के ऊपर नक्सलियों ने फायरिंग की है। बीती रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने कैम्प को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में 4 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से जख्मी 2 जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो जवानों…

Read More

पति ने जंगल में लगाई फांसी, पत्नी ने घर में की खुदकुशी… 20 दिन पहले ही हुई थी शादी, पति-पत्नी की मौत से सनसनी कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही दिन पति और पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना रावघाट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आतुरबेड़ा के रहने वाले रस्सु राम नुरेटी (25) और रसाय नुरेटी (22) ने हाल ही में विवाह रचाया था। 28 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में…

Read More

मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या… गांव से अगवा कर ले गए नक्सली, फिर उतार दिया मौत के घाट कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है। अगवा कर ले गए थे…

Read More

नक्सलियों ने फिर लगाया ड्रोन हमले का आरोप, कहा- फोर्स ने अलग-अलग जगहों पर गिराए 50 से ज्यादा बम के. शंकर @ सुकमा। नक्सलियों ने एक बार फिर फोर्स पर हवाई बमबारी करने का आरोप लगाया है। नक्सली संगठन से प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बस्तर के अलग-अलग स्थानों पर फोर्स द्वारा 50 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। हालांकि इस हमले में पीएलजीए को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेसनोट में दावा किया है कि 14-15 अप्रैल की दरमियानी रात को दक्षिण बस्तर के बोटेम, रासम, एरीम, मेट्टागुडेम, साकिलेर,…

Read More

नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया पुल, जवान पहुंचे तो भागे माओवादी सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने एक बार फिर सड़क को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने एक पुल को ब्लास्ट कर उड़ाने की नाकाम कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने इंजरम-भेज्जी जाने वाले मार्ग पर पुल को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। बीती रात की यह घटना है। कोत्ताचेरू व गोरखा के बीच का यह मामला है। बताया जा रहा है कि पुल में ब्लास्ट करने के दौरान CRPF और DRG के जवान मौके पर…

Read More

IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 7 आईएएस अफसरों का तबादला, देखिए किसे मिली कहां पोस्टिंग ! रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरूवार को जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी… एस. प्रकाश, सचिव परिवहन विभाग को सचिव, ग्रामोद्योग विभाग और संसदीय कार्य विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्तिकेय गोयल, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को संचालक पंचायत बनाया गया है। अभिषेक सिंह, प्रबंध संचालक रायपुर स्मार्ट सिटी व…

Read More

DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… गोलीबारी में भारी पड़े जवान तो भागे माओवादी, विस्फोटक बरामद बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने मौके से टिफिन बम के साथ विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के एंड्रीपाल के जंगल में DRG के जवानों व माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। मामले की पुष्टि बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने की है। बताया गया है कि इस इलाके में…

Read More