Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

कोविड नियमों के उल्लंघन पर लगेगी 162 साल पुरानी धारा, फ्लैग मार्च निकाल लोगों को दी समझाईश पंकज दाउद @ बीजापुर। कोविड के फिर से फैलाव को देखते बुधवार को यहां मुख्य मार्ग पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों को इससे बचाव के उपाय बताए। कोविड नियमों का पालन नहीं करने की सूरत में उल्लंघन करने वाले को 162 साल पुरानी धारा के तहत सजा हो सकती है। यहां कोतवाली से सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें पालिका और रेड क्रॉस सोसायटी के लोग भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च वहां से कलेक्टोरेट तक पहुंचा, जहां से…

Read More

पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक और हत्या, नक्सलियों ने बीच बाजार युवक को मार दी गोली कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक और ग्रामीण की मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने हत्या कर दी। ताजा मामला कांकेर जिले का है जहां माओवादियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव के साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था। इसी दौरान सोमवार की शाम मौके पर कुछ नक्सली पहुंचे और भरे बाजार महेश को घेरकर…

Read More

CG बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्यू… स्कूल, आंगनबाड़ी में भी लगेगा ताला, कलेक्टर, SP को सरकार ने जारी किया निर्देश रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरूआत के साथ ही कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिनों दिन कई गुना तेजी से बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त फैसला लेने का निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर और रायगढ़ जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से सभी जिलों के कलेक्टरों व एसपी को निर्देश भेजा गया है जिसमें…

Read More

छत्तीसगढ़: 9 IPS का ट्रांसफर, सरकार ने बदले 7 जिलों के पुलिस कप्तान रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल में पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस फेरबदल में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक इधर से उधर हुए हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें दंतेवाड़ा, राजनांदगाँव, धमतरी, जांजगीर चाम्पा, कोरिया, महासमुंद, कोंडागांव जिले शामिल हैं। सोमवार की देर शाम जारी तबादला आदेश के मुताबिक, 9 आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर… डी श्रवण, एसपी राजनांदगांव को 6वीं वाहिनी छसबल…

Read More

सुकमा में कोरोना ब्लास्ट… छुट्टी से लौटे कोबरा बटालियन के 38 जवान निकले पॉजिटिव, कैम्प में किया गया क्वारंटाइन के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के 3 दर्जन से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमित जवानों को कैम्प में ही क्वारंटाइन किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बस्तर में नए साल में एक बार फिर ये महामारी पैर पसारने लगी है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को कोरोना के 40 से ज्यादा नए मामले सामने…

Read More

सुकमा में अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल में डंप 114 बोरी धान पुलिस ने किया बरामद के. शंकर @ सुकमा। प्रदेश भर में इन दिनों धान खरीदी चल रही है और ऐसे में चोरी छिपे धान तस्करी का खेल भी जारी है। सुकमा पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में डंप किए गए 114 बोरी धान को ढूंढ़ निकाला है। दरअसल, पुसपाल थाना से पुलिस पार्टी अवैध धान एवं अवैध गांजा परिवहन को रोकने विगत रात्रि में सरहदी क्षेत्र में गस्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान सुबह जब जवानों की…

Read More

पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या, नक्सलियों ने मानसिक रोगी को उतारा मौत के घाट बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर में नए साल में भी नक्सली वरदातें बदस्तूर जारी है। साल 2022 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे ग्रामीण वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव में पहुंचे और पूर्व ग्राम सेवक हेमंत बंडी को घर से निकालकर धारदार हथियार से…

Read More

2022 के पहले ही दिन सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 44 नक्सलियों ने किया सरेंडर के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को साल 2022 के पहले ही दिन नक्सल आपरेशन में बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब माओवादी संगठन से जुड़े 9 महिला समेत कुल 44 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा के नवीन कैम्प करीगुंडम में 44 नक्सलियों के सरेंडर करने के अवसर पर एसपी सुनील शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने छग शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा…

Read More

सुकमा एनकाउंटर में जख्मी कोबरा जवान शहीद… SP ने 4-5 नक्सलियों के मारे जाने का किया दावा के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में साल के आखिरी दिन हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। माओवादियों के साथ हुई गोलीबारी में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे सारी कोशिशों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। एनकाउंटर में शहीद जवान का नाम वीरेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि किस्टाराम…

Read More

कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शौचालय में मिली लाश के. शंकर @ सुकमा। बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। साल 2021 के आखिरी दिन भी सुकमा जिले से ऐसी ही खबर सामने आई, जहां सीआरपीएफ कैम्प में इंस्पेक्टर ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। यह पूरी घटना सुकमा जिले के चिन्तागुफा थाना क्षेत्र के बुरकापाल कैम्प की है। यहां पदस्थ कोबरा 206 बटालियन के इंस्पेक्टर वालंग उम्र 37 वर्ष ने गुरुवार की रात करीब 8.50 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।…

Read More