Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

छत्तीसगढ़: 9 IPS का ट्रांसफर, सरकार ने बदले 7 जिलों के पुलिस कप्तान रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल में पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस फेरबदल में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक इधर से उधर हुए हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें दंतेवाड़ा, राजनांदगाँव, धमतरी, जांजगीर चाम्पा, कोरिया, महासमुंद, कोंडागांव जिले शामिल हैं। सोमवार की देर शाम जारी तबादला आदेश के मुताबिक, 9 आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर… डी श्रवण, एसपी राजनांदगांव को 6वीं वाहिनी छसबल…

Read More

सुकमा में कोरोना ब्लास्ट… छुट्टी से लौटे कोबरा बटालियन के 38 जवान निकले पॉजिटिव, कैम्प में किया गया क्वारंटाइन के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के 3 दर्जन से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमित जवानों को कैम्प में ही क्वारंटाइन किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बस्तर में नए साल में एक बार फिर ये महामारी पैर पसारने लगी है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को कोरोना के 40 से ज्यादा नए मामले सामने…

Read More

सुकमा में अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल में डंप 114 बोरी धान पुलिस ने किया बरामद के. शंकर @ सुकमा। प्रदेश भर में इन दिनों धान खरीदी चल रही है और ऐसे में चोरी छिपे धान तस्करी का खेल भी जारी है। सुकमा पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में डंप किए गए 114 बोरी धान को ढूंढ़ निकाला है। दरअसल, पुसपाल थाना से पुलिस पार्टी अवैध धान एवं अवैध गांजा परिवहन को रोकने विगत रात्रि में सरहदी क्षेत्र में गस्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान सुबह जब जवानों की…

Read More

पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या, नक्सलियों ने मानसिक रोगी को उतारा मौत के घाट बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर में नए साल में भी नक्सली वरदातें बदस्तूर जारी है। साल 2022 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे ग्रामीण वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव में पहुंचे और पूर्व ग्राम सेवक हेमंत बंडी को घर से निकालकर धारदार हथियार से…

Read More

2022 के पहले ही दिन सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 44 नक्सलियों ने किया सरेंडर के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को साल 2022 के पहले ही दिन नक्सल आपरेशन में बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब माओवादी संगठन से जुड़े 9 महिला समेत कुल 44 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा के नवीन कैम्प करीगुंडम में 44 नक्सलियों के सरेंडर करने के अवसर पर एसपी सुनील शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने छग शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा…

Read More

सुकमा एनकाउंटर में जख्मी कोबरा जवान शहीद… SP ने 4-5 नक्सलियों के मारे जाने का किया दावा के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में साल के आखिरी दिन हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। माओवादियों के साथ हुई गोलीबारी में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे सारी कोशिशों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। एनकाउंटर में शहीद जवान का नाम वीरेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि किस्टाराम…

Read More

कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शौचालय में मिली लाश के. शंकर @ सुकमा। बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। साल 2021 के आखिरी दिन भी सुकमा जिले से ऐसी ही खबर सामने आई, जहां सीआरपीएफ कैम्प में इंस्पेक्टर ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। यह पूरी घटना सुकमा जिले के चिन्तागुफा थाना क्षेत्र के बुरकापाल कैम्प की है। यहां पदस्थ कोबरा 206 बटालियन के इंस्पेक्टर वालंग उम्र 37 वर्ष ने गुरुवार की रात करीब 8.50 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।…

Read More

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल… नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर ! के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एसपी सुनील शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के किस्टाराम के पालाचमा की पहाड़ियों में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। जख्मी जवान को मौके से निकालने की कोशिश की जा रही…

Read More

ओमिक्रोन को लेकर प्रशासन अलर्ट, वैक्सीनेशन का जायजा लेने चिंतलनार पहुंचे SDM और जनपद CEO… कहा- सभी पंचायतों में पूर्ण हो टीकाकरण के. शंकर @ सुकमा। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर दक्षिण बस्तर में भी प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को प्रशासनिक अमले ने जिले के दूरस्थ व अति संवेदनशील जगरगुंडा इलाके का दौरा किया और मैदानी अमले से रूबरू होकर इस महामारी से निपटने सतर्कता बरतने की अपील की। कोंटा के एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद पंचायत सीईओ कैलाश कश्यप, कोंटा बीआरसी बहादुर सिंह भदौरिया, तहसीलदार दोरनापाल देंवागन समेत अधिकारी कर्मचारियों का मैदानी…

Read More

सुकमा में नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 120 स्पाइक होल्स किया बरामद के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 100 से ज्यादा स्पाइक होल्स को बरामद कर माओवादी साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस पार्टी ने करीगुंडम गांव के पास 120 स्पाइक होल्स बरामद किए हैं। इन स्पाइक होल्स को घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से गड्ढे में लगाया हुआ था। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की…

Read More