Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी समेत 2 महिला नक्सली ढेर, DRG को मिली बड़ी कामयाबी दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। एनकाउंटर में ढेर महिला नक्सलियों में से एक 5 लाख की इनामी है, जबकि दूसरे पर एक लाख का इनाम घोषित था। एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते बताया कि अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत गोंडारास के जंगल में शनिवार की सुबह करीब 5 बजे नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो महिला…

Read More

CRPF कैम्प में चली गोली, ASI ने AK-47 से गोली मारकर की खुदकुशी रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पदस्थ सुरक्षा बल के एक जवान ने बुधवार को अपने AK-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी करने वाला जवान उत्तर प्रदेश के एटा जिले का निवासी था। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मैनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित CRPF की 65वीं बटालियन में तैनात ASI उदयवीर सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैंप में फायरिंग…

Read More

दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 15 साल से संगठन में भी कार्यरत के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल आपरेशन में गुरूवार को एक और अहम कामयाबी मिली है। यहां एक हार्डकोर महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाली महिला नक्सली बदरी उर्फ देवे निवासी थाना दोरनापाल पिछले 15 वर्ष से नक्सल संगठन में कार्यरत थी। शासन की पुनर्वास नीति और सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में भेदभाव से भी बदरी तंग आ चुकी…

Read More

ओडिशा-आंध्र सीमावर्ती क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों द्वारा डंप किया गया था मौत का सामान के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओड़िशा के मलकानगिरी पुलिस ने नक्सल आपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र के जंगलों में डंप किए गए विस्फोटकों को बरामद कर माओवादियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दिनांक 07.12.2021 को ओडिशा-आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत एसओजी, डीवीएफ और बीएसएफ की ज्वाइंट पार्टी द्वारा एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इसी सिलसिले में जवान सीमावर्ती इलाके…

Read More

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल… एरिया डोमिनेशन पर निकली थी फोर्स, तभी हो गया विस्फोट… तेलंगाना में जख्मी जवान का CG में चल रहा इलाज के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा क्षेत्र से लगे तेलंगाना में हुए आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षा बल का एक जवान जख्मी हो गया है। घटना उस वक्त हुई जब जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक, भद्राद्री-कोत्तागुड़ेम जिले के चेरला थानाक्षेत्र अंतर्गत बठिनपल्ली इलाके के जगंल में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और विशेष पुलिस पार्टी बुधवार को सर्चिंग आपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की जद में…

Read More

कोंडागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा: NH-30 पर ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत, 7 जख्मी कोंडागांव/बीजापुर @ खबर बस्तर। जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-30 में बुधवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में हुए प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान कोंडागांव थाना क्षेत्र के बनियागांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 सड़क किनारे…

Read More

बारदाने जमा नहीं, दुकानदारों पर गिरेगी गाज… दो दुकान संचालकों पर SDM ने की बड़ी कार्रवाई पंकज दाउद @ बीजापुर। एसडीएम देवेश ध्रुव ने पीडीएस का बारदाना जमा नहीं करने वाले दुकानदारों को कड़ा अल्टीमेटम देते दो दुकानों को निलंबित कर दिया है। बाकि दुकानदारों को तय वक्त में बारदाना जमा करने की चेतावनी भी दी है। बीजापुर ब्लाॅक के मनकेली और पदमूर की दुकानों को निलंबित कर इन्हें क्रमश: बीजापुर एवं रेड्डी संलग्न कर दिया गया है। पापनपाल, मनकेली और पदमूर के दुकान संचालकों ने बारदाने जमा नहीं किए थे और वे बैठक में भी नहीं आते थे। इसके…

Read More

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, जंगल की कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा का लगाया आरोप के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। एर्राबोर थाना क्षेत्र की ये घटना है। घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार, एर्राबोर थाना क्षेत्र के निवासी ग्रामीण दारे नवीन की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के शव के पास नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें…

Read More

चुनाव प्रचार करने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा से वोटर्स ने मांगा पट्टा, लखमा बोले… पंकज दाउद @ बीजापुर। भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए आए आबकारी मंत्री कवासी लखमा के सामने लोगों ने कई वार्डों में पट्टों की मांग रखी और कहा कि सालों से काबिज होने के बाद भी उन्हें पट्टा नहीं मिला है। इस पर कवासी लखमा ने कहा कि ‘मोर मकान मोर जमीन’ योजना के तहत पट्टों का वितरण किया जा रहा है।  सोमवार की सुबह 11 बजे रूद्रारम में हेलीकाॅप्टर से प्रवक्ता आरपी सिंह के साथ आए आबकारी मंत्री का जोशीला स्वागत किया गया और…

Read More

नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर के आसार, निर्दलियों ने भी ताल ठोंकी पंकज दाऊद @ बीजापुर। नगर पंचायत भोपालपटनम के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं और इसी बीच कुछ नाखुश नेता निर्दलीय के तौर पर चुनावी समर में उतर आए हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। शहीद वीरनारायण वार्ड (अजजा) के लिए कांग्रेस से सुकना तलाण्डी और भाजपा से यालम वेंकटेश्वर, जय बूढ़ादेव वार्ड (अजजा) के लिए कांग्रेस से चलपत पालदेव और भाजपा से कोरम, सुभाषचंद्र वार्ड (अजजा महिला)…

Read More