Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

एक दूजे के लिए हो गए 31 जोड़े… महिला एवं बाल विकास विभाग का ब्लॉक स्तरीय आयोजन पंकज दाऊद @ बीजापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यहां सांस्कृतिक भवन परिसर में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह में 31 जोड़े एक दूजे के लिए हो गए। प्रोजेक्ट अधिकारी वीरेन्द्र खरे ने बताया कि यहां 31 जोड़ों का विवाह कराया गया। ये जोड़े जिला मुख्यालय के अलावा धनोरा, बोरजे, पापनपाल, चेरपाल एवं अन्य स्थानों से आए थे। कलेक्टर रितेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, एसडीएम देवेश ध्रुव, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सल्लूर, बस्तर विकास प्राधिकरण की…

Read More

बर्ड फ्लू से नहीं, फुड पाइजनिंग से कॉमन मैना की मौत… महाराष्ट्र बॉर्डर से अब भी पोल्ट्री उत्पादों की आवक पर बैन पंकज दाऊद @ बीजापुर। एक माह पहले नैमेड़ में सीआरपीएफ की 222 बटालियन कैम्प में 45 कॉमन मैना की मौत हो गई थी और बर्ड फ्लू के अंदेशे को लेकर सेंपल पुणे भेजे गए थे। लैब ने इस बात को साफ कर दिया है कि कॉमन मैना की मौत का सबब बर्ड फ्लू नहीं बल्कि फुड पाइजनिंग है। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक आनंद प्रकाश दोहरे ने बताया कि 18 जनवरी को नैमेड़ में 45 कॉमन मैना…

Read More

धनोज साहू को नक्सलियों ने नहीं दी धमकी..! माओवादियों ने कहा ‘डाकू और गुण्डों का काम’ पंकज दाउद @ बीजापुर। कुछ दिनों पहले फर्नीचर कारोबारी धनोज साहू को मिली धमकी के बारे में नक्सलियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते कहा है कि ये उनका काम नहीं है और उनके नाम पर गुण्डो और डाकूओं ने ये हरकत की है। नई पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर इस आशय के पर्चे नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने फेंके हैं। इसमें भाकपा माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी ने कहा है कि ये उनका काम नहीं है। ये झूठ है। उन्होंने ना तो धनोज…

Read More

अपराधों पर नियंत्रण और धर्मांतरण को रोकने निगरानी एवं सुरक्षा समिति का गठन… कल बंद का ऐलान दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की शांत फिजा में जहर घोलने बाहरी प्रदेशों से व्यवसाय करने के नाम पर आए हुए कुछ लोगों, असामाजिक तत्वों एवं बस्तर अंचल में तेजी से हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जताते सर्व बस्तरिया समाज के बैनर तले शनिवार को माईजी की बगिया में बैठक आहूत की गई। बैठक में कई गंभीर विषयों पर चर्चा उपरांत अपराध पर अंकुश लगाने एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले बाहरी तत्वों को रोकने के लिए निगरानी एवं सुरक्षा समिति का…

Read More

दोरली नृत्य के संरक्षण की पहल, जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने कलाकारों को भेंट की घुंघरू मो इरशाद खान @ भोपालपटनम। आदिवासी संस्कृति में नृत्य-संगीत का बहुत महत्व है। जन्म से लेकर मृत्यु तक के विभिन्न संस्कारों तथा पूजा-अनुष्ठान से लेकर मेले-मड़इयों तक हर अवसर पर संगीत और नृत्य की विशेष भूमिका होती है। अपने सुख-दुख या हर्ष-विषाद को अभिव्यक्त करने का प्रभावी माध्यम भी नृत्य-संगीत ही है। बीजापुर ज़िले की भोपालपटनम् तहसील में गोण्ड जनजाति के दोरला समुदाय की आबादी अधिक है। इस समुदाय के देवी-देवता,तीज-त्योहार,पूजा-अनुष्ठान, मेले-मड़ई का स्वरूप भी अन्य क्षेत्रों के गोण्ड समुदायों से कुछ…

Read More

घासी और जया को नई जिम्म्मेदारी, भाजपा में फेरबदल… किसान और महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी बनी पंकज दाउद @ बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा गुरूवार को की गई। पालिका के पूर्व अध्यक्ष घासीराम नाग बीजापुर को जहां किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वहीं जया चिड़ेम भोपालपटनम को महिला मोर्चा की कमान सौंप दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने गुरूवार को कार्यकारिणी की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आयतू माड़वी कोमपल्ली, उगेन्द्र वासम भोपालपटनम एवं सुकमन कश्यप बेंगलूर होंगे जबकि…

Read More

भोपालपटनम प्रवास के दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने क्षेत्रवासियों को दी 5 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात ● 5 तालाबों के गहरीकरण एवं नहर मरम्मत कार्य का किया भूमिपूजन ● 16 ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दी पेयजल टैंकर मो. इरशाद खान @ भोपालपटनम। क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के प्रवास पर क्षेत्रवासियों को 5 करोड़ 12 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी और इस क्षेत्र के विकास हेतु हरसंभव पहल करने की कटिबद्धता व्यक्त की। विधायक मंडावी ने क्षेत्र में किसानों को सिंचाई साधन…

Read More

माओवाद पसीजा, कहा- बैठकर बात करेंगे पंकज दाऊद @ बीजापुर। बस्तर के दो पत्रकारों को जनअदालत में सजा देने की बात के बाद अब माओवादियों का रूख इस मसले पर नरम पड़ता दिख रहा है। नक्सलियों की सब जोनल ब्यूरो ने आंदोलन को समाप्त करने और बैठकर बात सुलझा लेने की पेशकश की है। नक्सलियों ने बुधवार को इस आशय का एक पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की ओर से की गई अपील को वे समझ गए हैं और उनके खिलाफ कलमकारों के आंदोलन को समाप्त करने की वे अपील कर रहे हैं। नक्सलियों ने साफ…

Read More

नक्सलियों की स्टाइल में उनके लिए ही पर्चे चस्पा… 2 पत्रकारो के खिलाफ जारी फरमान का असल सबब बताएं माओवादी, वर्ना जारी रहेगा आंदोलन पंकज दाऊद @ बीजापुर। सुकमा एवं बीजापुर के दो पत्रकारों को नक्सलियों की सब जोनल कमेटी ने जनअदालत में सजा देने का ऐलान किया है लेकिन इस ऐलान का माओवादियों ने कोई भी पुख्ता सबब नहीं बताया है। इसे लेकर संभाग भर से आए पत्रकारों ने मंगलवार को गंगालूर इलाके में एक सभा की और नक्सलियों की स्टाइल में ही पर्चा चस्पा किए। सुकमा के पत्रकार लीलाधर राठी एवं बीजापुर के पत्रकार गणेश मिश्रा को नक्सलियों…

Read More

मण्डी बंद नहीं होंगी और एमएसपी भी मिलेगा, गागड़ा बोले ‘‘ कांग्रेस किसानों में भ्रम फैला रही ’’ पंकज दाऊद @ बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने नए कृषि कानूनों को लेकर कहा कि इससे मण्डी बंद नहीं होगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी मिलता रहेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों को कांग्रेस भ्रम में डाल रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार एवं प्रदेश प्रतिनिधि सुखलाल पुजारी ने संयुक्त पत्रवार्ता में कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट केन्द्र ने 137 फीसदी बढ़ा दिया है। इससे कोरोना एवं अन्य रोगों से लड़ने के…

Read More