Author: Khabar Bastar

Avatar photo

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से लगातार कई सालों तक सांसद रहे रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में इस बार उनका टिकट काटा गया था। इसके बाद से बैस के राजनीतिक कैरियर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। रमेश बैस 7 बार रायपुर के सांसद रहे और केन्द्र में मंत्री भी बने। उन्हें अब त्रिपुरा का गवर्नर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि शनिवार को मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं। एमपी की राज्यपाल…

Read More

बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क के मुद्दे उठाएगी और इसके साथ ही नक्सली मामलों में जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई के लिए संघर्ष करेगी। निकाय चुनावों से पहले जेसीसी ने सक्रियता तेज कर दी है और हर पंचायत एवं पालिका में अपने उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जेसीसी की बैठक शुक्रवार को हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जेसीसी के जिला अध्यक्ष सकनी चंद्रैया ने कहा कि कांग्रेस ने इलेक्शन से पहले जेल में बंद निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई के…

Read More

दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। वनमंडल दंतेवाड़ा के अंतर्गत गीदम रेंज में वन महकमा एक्शन मोड में है। बीते दो दिनों के भीतर वन अमले ने सागौन की अवैध तस्करी रोकने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने लाखों रूपयों का सागौन बरामद किया है। मौके से तस्करी में शामिल वाहन के अलावा दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि वन विभाग को लकड़ी तस्करी की सूचना मुखबिर द्वारा मिली थी। इस पर विभागीय टीम ने बीती रात हीरानार मोड़ के पास नाकेबंदी कर एक पिकअप वाहन सीजी 18 जी 2288…

Read More

पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से करीब तीस किमी दूर गंगालूर थाना क्षेत्र के एड़समेटा में हुई कथित मुठभेड़ की जांच करने सीबीआई की टीम शुक्रवार को पैदल पहुंची और बयान लिए। इस कार्यवाही से मीडियाकर्मियों को दूर रखा गया और फोटो के अलावा वीडियोग्राफी पर भी पाबंदी लगा दी गई। कड़ी सुरक्षा में सीबीआई अफसर सारिका जैन की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम जिला मुख्यालय से दोपहर गंगालूर पहुंची और फिर यहां से सात किमी दूर दो पहाड़ियों के अलावा तीन पहाड़ी नालों को पार कर शाम करीब चार बजे पहुंची। सीबीआई अफसरों ने पहले ही मीडियाकर्मियों को बता…

Read More

दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। किरन्दुल थाना क्षेत्र के हिरोली इलाके में सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया। गश्त के दौरान जवानों ने इस क्षेत्र से 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। बता दें कि इसी इलाके से एक माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी किया है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है।  पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के मुताबिक डीआरजी की टुकड़ी व किरन्दुल थाने से जवानों की टीम सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी दौरान हिरोली ​के जंगल में…

Read More

दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिला मुख्यालय में संचालित लक्ष्य कोचिंग सेंटर के अधीक्षक अरविंद यादव को प्रशासन ने हटा दिया है। बताया गया है कि लापरवाह कार्यशैली के चलते यादव पर उक्त कार्रवाई की गई है। वे बीते करीब 4 साल से इस संस्था में जमे हुए थे। संलग्नीकरण नियम के तहत यादव को मूल संस्था में वापस भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त वर्मन ने बताया कि अधीक्षक यादव की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कार्य में बेपरवाही बरतने के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। Read More : बस्तर में ‘नक्सलवाद’ पर बन…

Read More

दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, दंतेवाड़ा-फरसपाल मार्ग पर जवानों ने सर्चिंग के दौरान 10 किलो वजनी टिफिन बम बरामद कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह आईईडी सड़क के नीचे प्लांट कर रखा था। जवानों ने इसे बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। यह भी पढ़िए :  मोदी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी ‘हल्लाबोल’, 20 जुलाई को प्रदेशभर में होगा आंदोलन बता…

Read More

रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होते ही कांग्रेस केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी। आगामी 20 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सीएम भूपेश बघेल से लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सभी मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया गया है कि केन्द्र सरकार से छग को मिलने वाली मदद में कटौती, महंगाई समेत आधा दर्जन से अधिक मुद्दों को लेकर प्रदेश का सत्ताधारी दल केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा। यह भी पढ़े :  बस्तर में…

Read More

पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां धनोरा में 132-33 केवी का सब स्टेशन तो स्थापित कर दिया गया है लेकिन टाॅवर खड़े करने में कंपनी विलंब कर रही है। मियाद खत्म होने के एक साल बाद भी टाॅवर खड़े करने का काम नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक बारसूर से धनोरा तक ईएचटी लाइन बिछाने का काम जुलाई 2018 तक पूरा हो जाना था। इस अवधि में सब स्टेशन भी स्थापित किया जाना था। धनोरा में सब स्टेशन बन गया है लेकिन लाइन नहीं पहुंची है। जानकारी के मुताबिक बारसूर से धनोरा तक 304 टाॅवर खड़े किए जाने हैं और…

Read More

रायपुर @ खबर बस्तर। पूर्व सांसद व एक जमाने में भाजपा की वरिष्ठ नेता रह चुकीं अनुसईया उईके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को लेकर मंजूरी दे दी है। बता दें कि तत्कालीन राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद से मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। यह भी पढ़े :  अब NIA करेगी गढ़चिरौली IED ब्लास्ट मामले की जांच गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से ताल्लुक रखने वाली अनुसूईया उईके भाजपा की पुरानी नेता है। वे राज्यसभा सांसद के अलावा राष्ट्रीय जनजाति…

Read More