BSF जवान ने खुद को मारी गोली, कैम्प में गोली चलने से मचा हड़कंप!
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं, यहां BSF कैम्प में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात है।
यह पूरी घटना कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यहां कोयलीबेड़ा स्थित कामटेडा कैंम में गुरुवार की सुबह गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। जैसे ही जवान कैम्प में पहुंचे तो वहाँ बीएसएफ के जवान की खून से सनी लाश पड़ी थी।
मृतक जवान का नाम उज्जवल नंदी बताया जा रहा है। मूलतः पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला के रहने वाले जवान उज्जवल नंदी की पोस्टिंग कांकेर जिले में हुई थी। गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।
कांकेर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक जवान बीएसएफ में हवलदार रेंक मेें पदस्थ था। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो वहाँ का नजारा देख सब सन्न रह गए।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव के पीएम के बाद गृह ग्राम भेजने की तैयारी की जाएगी।