CGPSC Peon Recruitment Vacancy 2022
8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका… चपरासी (भृत्य) के 80 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
CGPSC Peon Recruitment 2022: अगर आप 8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भृत्य (चपरासी) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) द्वारा भृत्य (चपरासी) के कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए अब कुछ घंटे ही बचे हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि ( 02 जुलाई 2022 ) से पहले ऑनलाइन अप्लाई जरूर कर लें।
भर्ती विवरण (Recruitment Details)
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग |
पद का नाम | भृत्य Peon |
रिक्त पदों की संख्या | 80 पद |
नौकरी का स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 08 जून 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 02 जुलाई 2022 |
वेतनमान | 15600/- प्रतिमाह |
विभागीय वेबसाइट | psc.cg.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) :
- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य हैं।
आयु सीमा (Age limit)
- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष से बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क (Application fee)
- सामान्य (GEN) – 0/-
- पिछड़ा वर्ग (OBC) – 0/-
- आरक्षित (SC/ST/PWd) – 0/-
वेतनमान (pay scale)
CGPSC Recruitment 2022 में उम्मीदवारों का वेतनमान विभाग द्वारा Rs 15600/- (लेवल-1) निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- इन पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
- परीक्षा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
- पहला वस्तुनिष्ठ परीक्षा और दूसरा शुद्ध लेखन परीक्षा।
- अंतिम चयन दोनों चरणों की परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन (how to apply)
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां संबंधित पद पर क्लिक करें।
- अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Online आवेदन सबमिट करें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 जून 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जुलाई 2022
विभागीय नोटिफिकेशन का PDF डाउनलोड करने यहां क्लिक करें…
CGPSC Peon Bharti 2022 से संबधित प्रश्न Q n A
Q. चपरासी भर्ती भर्ती 2022 के लिए क्या योग्यता है ?
ANS : 8वीं पास आवेदक, आवेदन कर सकते है।
Q. चपरासी भर्ती भर्ती 2022 की अंतिम तारीख क्या है ?
ANS – 02/07/2022
Q. चपरासी भर्ती में सैलरी कितनी मिलती है ?
ANS: Rs 15600/- (लेवल-1) प्रतिमाह
Q. छत्तीसगढ़ चपरासी भर्ती में कुल कितने पदों पर भर्ती है ?
ans: 80 पदों पर