छत्तीसगढ़: 9 IPS का ट्रांसफर, सरकार ने बदले 7 जिलों के पुलिस कप्तान
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल में पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस फेरबदल में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक इधर से उधर हुए हैं।
जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें दंतेवाड़ा, राजनांदगाँव, धमतरी, जांजगीर चाम्पा, कोरिया, महासमुंद, कोंडागांव जिले शामिल हैं। सोमवार की देर शाम जारी तबादला आदेश के मुताबिक, 9 आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…
- डी श्रवण, एसपी राजनांदगांव को 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ का सेनानी बनाया गया है।
- प्रखर पाण्डेय, सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।
- संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया को राजनांदगाँव एसपी बनाया गया है।
- विवेक शुक्ला, एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर को पुलिस अधीक्षक बनाकर महासमुंद जिला भेजा गया है।
- अभिषेक पल्लव एसपी दंतेवाड़ा को जांजगीर चाम्पा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक महासमुंद को कोंडागांव एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सिद्धार्थ तिवारी एसपी कोंडागांव को दंतेवाड़ा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- प्रशांत ठाकुर एसपी जांजगीर चाम्पा को धमतरी जिले की कमान सौंपी गई है।
- प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक धमतरी अब कोरिया जिले के एसपी होंगे।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |