रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में दुर्ग, कांकेर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। वहीं IG का प्रभार भी बदला गया है।
इस बारे में मंत्रालय द्वारा रविवार देर रात आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में वरिष्ठ आईपीएस एसआरपी कल्लूरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। कल्लूरी वर्तमान में बतौर अपर परिवहन आयुक्त सेवा दे रहे थे।
इसी तरह आईपीएस अजय कुमार यादव को दुर्ग का नया SP बनाया गया है। वहीं भोजराम पटेल कांकेर और चंद्रमोहन सिंह कोरिया के नए SP बनाए गए हैं।
पूरी तबादला सूची देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें…
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….