छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नए SDM कार्यालय और 23 नई तहसीलें… CM भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ राज्य में सुदृढ़ प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को प्रदेश में 4 नए अनुविभाग और 23 नई तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर जिले के तोकापाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही, सूरजपुर जिले के भैयाथान और गरियाबंद जिले के मैनपुर को नया अनुविभाग बनाया गया है। इन जगहों पर एसडीएम दफ्तर खुलने से लोगों को सरकारी कामकाज के लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
ये हैं 23 नई तहसीलें…
- सीपत और बोदरी जिला- बिलासपुर
- सकोला (कोटमी) जिला- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- अड़भार, जिला- जांजगीर-चांपा
- सरिया और छाल, जिला- रायगढ़
- बरपाली, अजगरबहार और पसान, जिला- कोरबा
- चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज
- बिहारपुर, जिला- सूरजपुर
- सुहेला और भटगांव, जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा
- अहिवारा, जिला- दुर्ग
- नांदघाट, जिला- बेमेतरा
- सरोना, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर
- बारसूर, जिला- दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
- कुटरू और गंगालूर, जिला- बीजापुर
- छोटे डोंगर और कोहकामेटा जिला- नारायणपुर