राखी पर राहत: कलेक्टर ने इन दुकानों को खोलने की दी इजाजत
पंकज दाऊद @ बीजापुर। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने राखी पर्व के मद्देनजर जिले में कुछ दुकानों को रविवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक खोलने की अनुमति दी है। इधर, सब्जी मण्डी को सुबह 8 से 10 बजे तक खोलने का आदेश है।
सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने इस आशय का आदेश रविवार को जारी किया। बताया गया है कि किराना, कपड़ा, फैंसी स्टोर, मिठाई एवं राखी स्टाल को पूर्वाहन 11 से दोपहर 3 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। पालिका की ओर से इस बारे में मुनादी भी करवाई जा रही है। ये आदेश एक ही दिन का है।
Read More:
इस बार CCTV कैमरे की नजर में रहेंगे ‘गणपति बप्पा’… नहीं निकलेंगी झांकियां, प्रसाद व भंडारे पर भी प्रतिबंध…पंडाल में कोई संक्रमित हुआ तो समिति होगी जिम्मेदार !https://t.co/VDi45nMkmv
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 1, 2020
सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि व्यापारियों को इसकी जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राखी पर्व को देखते ये आदेश जारी किया गया है। पहले पेट्रोल पंप, रसोई गैस एवं दवा दुकानों को ही खोलने की इजाजत थी। सब्जी और फल की दुकान सुबह 8 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति है।
व्यापारियों के लिए सेंपल
भोपालपटनम में एसडीएम उमेश पटेल के आदेश पर सभी व्यापारियों के सेंपल लिए गए। बताया गया है कि करीब 45 व्यापारियों के सेंपल लिए गए हैं। ग्राहकों के संपर्क में आने के चलते इनके सेंपल लिए गए हैं। अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
Read More:
बस्तर संभाग के इन 5 जिलों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका ! https://t.co/PBrSsw4vw6
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 1, 2020
इधर, तिमेड़ एवं तारलागुड़ा में क्रमश महाराष्ट्र एवं तेलंगाना से आने की अनुमति केवल उन्हें ही दी जा रही है, जिनके पास ई पास है। बाॅर्डर पर नाके लगाए गए हैं। लोगों की डिटेल लेने के बाद ही आने दिया जा रहा है।
Read More:
लाल भाजी नहीं खा सके नक्सली, पुलिस आई तो भाग निकले https://t.co/Vdt9XiTnS0
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 31, 2020
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…