जिले के आदिवासी बच्चे बनेंगे डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज में चयनित बच्चों का कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के आदिवासी बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। इस बार फिर से नीट परीक्षा वर्ष 2020-21 में जिले से 7 बच्चों का चयन मेडिकल कॉलेज में हुआ है।
चयनित बच्चों ने कलेक्टर दीपक सोनी से कलेक्ट्रेट पहुंच भेंट की। इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर बालक बालिकाओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
ये हैं चयनित बालक बालिकाएं…
चयनित विद्यार्थी का नाम | नीट स्कोर | मेडिकल कॉलेज |
पीयूषा वेक | 481 | पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर |
रमशीला वेक | 419 | पं.जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर |
पदमा मडे़ | 415 | छतीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर |
इंदू | 403 | छतीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर |
आरती नेताम | 384 | बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर |
पिन्टु राम | 362 | राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर |
सलवम पाले | 311 | गवर्नमेंट डेन्टल कॉलेज रायपुर |
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |