#सुकमा में कड़े मुकाबले में #कांग्रेस ने 8-7 से #पालिका में जमाया #कब्जा… #दोरनापाल में फंसा पेंच, #भाजपा_कांग्रेस के बीच हुआ #टाई!
के. शंकर @ सुकमा। जिले के दो नगरीय निकायों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा। सुकमा नगर पालिका में कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हुआ और कड़े संघर्ष के बीच पार्टी 8 सीटें जीतकर नपा में कब्जा जमाने में कामयाब रही। यहां भाजपा को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा।
दोरनापाल नगर पंचायत में दोनों ही पार्टियों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। यहां कांग्रेस और बीजेपी को 7—7 सीटों में जीत हासिल हुई। बता दें कि यहां कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार के आकस्मिक निधन के बाद 14 वार्डों में ही मतदान हुआ था।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा बोले- ‘जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को छुड़वाकर रहूंगा, चाहे सीएम से लड़ना पड़े’
दोरनापाल के बचे हुए एक वार्ड में अभी वोटिंग होनी बाकी है। यही वार्ड नगर पंचायत की सत्ता का फैसला करेगा।
यह भी पढ़ें: AIIMS रायपुर में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी… जानिए कैसे करें आवेदन !
इधर, चुनाव परिणामों के बाद जिला मुख्यालय में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने विजयी जुलूस निकाला। कांग्रेस की रैली में आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण देव समेत सभी विजयी प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Read More: छग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) में 27 पदों पर हो रही भर्ती, आज ही करें आवेदन!
नगरीय निकाय चुनाव में मंत्री लखमा और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद सुकमा व दोरनापाल में कांग्रेस अपेक्षित सीटें जीतने में नाकामयाब रही। दोरनापाल में जहां टाई के चलते अभी फैसला नहीं हुआ है, वहीं सुकमा में भी कांग्रेस बीजेपी से केवल एक सीट अधिक जीत सकी।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |