नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैम्प में तैनात एक आरक्षक ने ऐसे खूनी खेल को अंजाम दिया जिससे पूरा बस्तर सहम गया। आरोपी ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और 5 जवानों की मौत के बाद खुद को गोली मार ली।
यह पूरा वाक्या धौड़ाई थानाक्षेत्र के कड़ेनार 45 बटालियन कैम्प का है। जहां बुधवार की सुबह पूरा इलाका गोलियों की आवाज से कांप गया। अबुझमाड़ के इस इलाके में सुरक्षा बल के कैम्प से गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग भी सहम से गए।
सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरोपी कांस्टेबल मसूदुल रहमान ने अपने ही साथी जवानों को गोलियों से भून दिया। बीच बचाव करने पहुंचे जवानों को भी उसने नहीं बख्शा और उन पर भी गोलियां दाग दी। इस हैवानियत के बाद उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
इस पूरे घटनाक्रम में 6 जवान मारे गए और 2 जख्मी हुए हैं। घटना के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। कैम्प में हुई फायरिंग के बाद अफसर भी ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।
Read More : स्टॉफ नर्स, लैब टैक्नीशियन समेत इन पदों हो रही भर्ती, जल्द करें आवेदन
बता दें कि बस्तर में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा बल के जवान ऐसे खौफनाक कदम उठा चुके हैं।
फायरिंग में मारे गए जवानों के नाम…
- मसुदुल रहमान- (कांस्टेबल) पश्चिम बंगाल (आरोपी)
- महेंद्र सिंह-(हेड कांस्टेबल) बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
- दलजीत सिंह-(हेड कांस्टेबल) लुधियाना, पंजाब
- सुरजीत सरकार-(कांस्टेबल) पश्चिम बंगाल
- बिश्वरूप महतो-(कांस्टेबल) पश्चिम बंगाल
- बीजीश- कोझीकोडे, केरल
ये हैं घायल जवान…
- एसबी उल्लास- तिरूवनंतपुरम, केरल
- सीताराम दून- नागौर, राजस्थान
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |