कांग्रेस MLA विक्रम मण्डावी के काफिले पर हमला ! नक्सलियों ने की फायरिंग, नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे कांग्रेसी
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों द्वारा हमला करने की खबर है।
बताया जा रहा है कि विधायक के काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने फायरिंग की है। हालांकि, इस हमले में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर विधायक समेत अन्य कांग्रेसी नेतागण वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पदेडा के नजदीक नक्सलियों द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर है।
इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आई है। राहत की बात है कि काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
भाजपा विधायक के काफिले पर भी हुआ था हमला
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2011 में पूर्व मंत्री व तत्कालीन भाजपा विधायक महेश गागड़ा के काफिले पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया था।
यह हमला उस वक्त हुआ जब भोपालपटनम ब्लॉक में आयोजित लोक सुराज अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर महेश गागड़ा काफिले के साथ लौट रहे थे।
Read More :-
जिला शिक्षा अधिकारी और क्लर्क निलंबित… शिक्षक प्रमोशन में गड़बड़ी मामले में कार्रवाई, जूनियर शिक्षक को बना दिया था प्रधान पाठकhttps://t.co/AzZXcE55cA
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 17, 2023
पेगड़ापल्ली गांव के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ा दी थी।
हालांकि, गागड़ा ने वापसी के दौरान अपनी गाड़ी बदल दी थी, जिससे नक्सली धोखा खा गए और वे विस्फोट में बाल बाल बच गए। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन भाजपा कार्यकर्ता मारे गए थे।
- यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है… खबर अपडेट की जा रही है।
Read More :-
IED ब्लास्ट में DRG जवान घायल, मुठभेड़ के बाद हुआ प्रेशर बम विस्फोटhttps://t.co/HRjBlqLQ0d
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 18, 2023