सूर्यकुमार यादव की पत्नी है बला की खूबसूरत, पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे क्रिकेटर… खूबसूरती के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी है फेल
टीम इंडिया के स्टार बैटर सूर्य कुमार यादव की इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा है। टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।
वे मौजूदा वक्त में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है।
सूर्यकुमार यादव अपने ‘सुपला शॉट’ के लिए भी खासे मशहूर हैं। क्रिकेट में उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है।
Read More :-
IAS ने की छापेमार कार्रवाई, 2 नर्सिंग होम को सील करने के निर्देश… रात 1 बजे तक खुला मिला बार, रेस्टोरेंट में मिली ये गड़बड़ी!https://t.co/1dVXBbpYPa
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 6, 2023
बेहद कम समय में ही सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में अपनी खास जगह बना ली है। उनके फेमस होने के साथ ही फैन्स अब उनकी पत्नी की भी चर्चा करने लगे हैं।
बता दें कि सूर्यकुमार शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है। हालांकि उनके बारे में फैंस के पास कम ही जानकारी है।
सूर्यकुमार यादव की पत्नी खूबसूरती में किसी के कम नहीं है। कई फैन्स का मानना है कि देविशा शेट्टी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
कॉलेज में हुई पहली मुलाकात
देविशा और सूर्यकुमार की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। देविशा को डांस का बहुत शौक था। एक प्रोग्राम में सूर्यकुमार ने देविशा को डांस परफॉर्म करते देखा। यहीं से सूर्यकुमार उन पर फिदा हो गए।
दोनों की पहले जान पहचान हुई। दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया। फिर 29 मई 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत है।
कौन हैं देविशा
मुंबई में जन्मी देविशा शेट्टी मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं। मुंबई में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। देविशा ने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री ली।
बता दें कि देविशा पेशे से डांस टीचर रही हैं। उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में भी है और वह कुछ NGO के साथ मिलकर काम कर चुकी हैं।
Read More :-
BSNL का धांसू प्लान : सिर्फ 100 रुपए में पूरे 12 महीने करें मुफ्त में बातें… 3GB डाटा और SMS भी मिलेगा Freehttps://t.co/Q0avWchxr9
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 5, 2023
सूर्यकुमार यादव अक्सर पत्नी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। देविशा की फैन फॉलोइंग भी काफी है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |