पहाड़ी नाले में बह गया CRPF जवान, गश्त से लौटते वक्त हुआ हादसा… लापता जवान की खोजबीन जारी, कोई सुराग नहीं
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक CRPF जवान पहाड़ी नाले में बह गया है। जवान की खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, सिलगेर इलाके में जवानों की टुकड़ी गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी नाला पार करते वक़्त जवान नाले के तेज बहाव में बह गया।
जवान का नाम केरल निवासी सूरज आर. बताया जा रहा है। वह कोबरा 210वीं बटालियन में पदस्थ था।
घटना के बाद से लापता जवान की तलाश में जवान और ग्रामीण जुटे हैं लेकिन अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। घटना की जानकारी सीआरपीएफ DIG कोमल सिंह ने दी है।
बता दें कि बीते रात भर से जिले में बारिश हो रही है, जिसके चलते क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। बताया गया है कि बारिश के दौरान ही कोबरा जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। सर्चिंग से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
- यह एक Breaking News है… खबर जल्द ही अपडेट की जाएगी।