बालीवुड से आई बुरी खबर : अभिषेक बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़, रोते हुए पहुंची जया बच्चन, इस मशहूर हस्ती का निधन
इस साल बालीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। मशहूर निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से अभी फिल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि एक और मशहूर हस्ती के निधन की खबर सामने आई है।
दरअसल, मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का हाल ही में निधन हो गया है। उनको अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे।
Read More :-
पुलिस ट्रांसफर : 161 पुलिस कर्मियों का थोक में तबादला, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का ट्रांसफर आदेश जारी… यहां देखिए पूरी लिस्टhttps://t.co/PL6PTukdNc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 24, 2023
बता दें कि पामेला चोपड़ा भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी थीं। यश चोपड़ा का 11 साल पहले ही निधन हो चुका है। वहीं अब उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सासू मां पामेला चोपड़ा के निधन की खबर से समूचे बालीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से यशराज परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बिगबी के परिवार से रहा गहरा नाता
बता दें कि बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ यशराज परिवार के घरेलू संबंध रहे हैं। यश चोपड़ा निर्देशित ‘दीवार‘, ‘त्रिशूल‘, ‘सिलसिला‘, ’कभी कभी’ और ’काला पत्थर’ जैसी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Read More :-
गर्मी की छुट्टी का ऐलान : बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा… सरकार ने जारी किया आदेशhttps://t.co/9cEBKRoDkx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 25, 2023
बिगबी के बेटे अभिषेक बच्चन भी यशराज की ‘धूम‘ सीरीज की सुपरहिट फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं। वहीं बहू ऐश्वर्या राय भी ‘मोहब्बतें‘ जैसी फिल्म में काम कर चुकी है। ऐसे में यश चोपड़ा की पत्नी के निधन से बच्चन परिवार भी सदमे में है।
गौरतलब है कि पामेला चोपड़ा डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ ही एक जानी-मानी सिंगर, फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं।
उन्होंने ’कभी कभी’, ’दूसरा आदमी’, ’त्रिशूल’, ’चांदनी’, ’लम्हे’, ’डर’, ’सिलसिला’, ’काला पत्थर’, ’दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ’मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी कई फिल्मों में सुपरहिट गाने को अपनी आवाज दी है।
इन सितारों ने दी अंतिम विदाई
पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार बीते गुरूवार को मुंबई में किया गया। पामेला चोपड़ा को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, आमिर खान, किरण राव, करण जौहर, ऐश्वर्या राय, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, शबाना आज़मी, काजोल, श्वेता नंदा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, पूनम ढिल्लों, सोनू निगम, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, बोमन ईरानी और श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश जैसे कई हस्तियां पहुंची थी।
Read More :-
DA Hike: इन कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी… अब 42% मिलेगा महंगाई भत्ताhttps://t.co/3QDuSmz5Qp
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 24, 2023