डिप्टी कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर के साथ रचाई शादी, एक दूजे के हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसर शुक्रवार की रात शादी के बंधन में बंध गए।
बिलासपुर में हुए भव्य वैवाहिक कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा और ज्वाइंट कलेक्टर भागवत जायसवाल ने सात फेरे लिए। पारिवारिक सदस्य और करीबी लोग इन दोनों अफसरों के विवाह के साक्षी बने।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भागवत जायसवाल वर्तमान में सारंगढ़ में ज्वाइंट कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा रायपुर में पोस्टेड हैं।
Read More :-
फिर सुर्खियों में ‘बसपन का प्यार’… एक्टर राजपाल यादव की भूमिका निभाएंगे सहदेव दिरदो, बॉलीवुड फिल्म में दिखेगा बस्तर का टैलेंट#sahdevdirdo
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 25, 2022
बता दें कि महज 22 वर्ष की उम्र में ही डिप्टी कलेक्टर बनी रुचि शर्मा 2015 बैच की अफसर है। वे रायपुर से पहले रायगढ़, मुंगेली, गरियाबंद सहित कई जिलों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी है।
डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा ने 2014 में पीएससी की परीक्षा में 214वां रैंक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने हार नही मानी और आगे पढ़ने व बढ़ने के लिए सतत प्रयास करती रहीं।
कम उम्र में बनीं डिप्टी कलेक्टर
अगले साल यानी 2015 में रुचि शर्मा ने पीएससी की परीक्षा दोबारा दी और मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वे डिप्टी कलेक्टर बन गईं।
सारंगढ़ के संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल महासमुंद और रायगढ़ में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे 2017 में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थापना के दौरान मारपीट मामले से पहली बार सुर्खियों में आए थे।
सुर्खियों में रहे अफसर
तात्कालीन डिप्टी कलेक्टर भागवत जायसवाल के साथ दंतेवाडा जिले के जनपद पंचायत कुआकोण्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाकर्मी द्वारा उनके कार्यालय में घुसकर गाली-गलौच एवं मारपीट किए जाने का मामला चर्चा में आया था।